शनिवार, 2 मई 202611:51:33 AM
Download App
Home/मनोरंजन

मुनव्वर फारूकी दूसरी बार बने पिता : "घर में बरकत आई", बेटी का हुआ जन्म

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 02, 2026
10:02 AM
"घर में बरकत आई", बेटी का हुआ जन्म

स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। मुनव्वर दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी मेहजबीन कोटवाला ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

मुनव्वर ने 1 मई को इंस्टाग्राम पर अस्पताल से कुछ तस्वीरें शेयर कर यह खुशखबरी दी। हालांकि, उन्होंने पत्नी और बेटी का चेहरा नहीं दिखाया। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा— “घर में बरकत आई, अल्हम्दुलिल्लाह… दुआ में याद रखें।”

दो साल पहले हुई थी शादी

मुनव्वर और मेहजबीन ने मई 2024 में एक निजी निकाह समारोह में शादी की थी। इस खबर को उन्होंने काफी समय तक पब्लिक नहीं किया था। अब शादी के करीब दो साल बाद उनके घर ये खुशखबरी आई है।

सेलेब्स ने दी बधाई

मुनव्वर के पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। वरुण धवन ने कमेंट कर खुशी जताई। वहीं अली गोनी और गौहर खान ने भी दुआओं के साथ उन्हें बधाई दी। रणवीर अल्लाहबादिया समेत कई अन्य लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं।

पहले से एक बेटे के पिता हैं

मुनव्वर पहले से एक बेटे मिकाएल के पिता हैं, जो उनकी पहली शादी से हैं। वहीं मेहजबीन की भी एक बेटी है। अब इस नए सदस्य के आने से परिवार और बड़ा हो गया है। मुनव्वर फारूकी के घर आई इस खुशखबरी से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें