रविवार, 2 अगस्त 202609:39:16 PM
Download App
Home/मनोरंजन

पति-पत्नी की कहानी ने जीता दिल : Netflix पर छाई ‘गट्टा कुश्ती 2’, ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1, राम चरण की ‘पेड्डी’ को छोड़ा पीछे

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Aug 02, 2026
12:27 PM
Netflix पर छाई ‘गट्टा कुश्ती 2’, ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1, राम चरण की ‘पेड्डी’ को छोड़ा पीछे

Entertainment News: ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर रिलीज होते ही साउथ की फिल्म ‘गट्टा कुश्ती 2’ दर्शकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। स्पोर्ट्स, ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी से भरपूर यह फिल्म Netflix की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि फिल्म ने राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ को पीछे छोड़ते हुए टॉप पोजिशन हासिल की है।

चार साल बाद आया फिल्म का सीक्वल

‘गट्टा कुश्ती 2’ एक सफल फिल्म का सीक्वल है। इसका पहला पार्ट करीब चार साल पहले रिलीज हुआ था और दर्शकों को खूब पसंद आया था। पहली फिल्म की लोकप्रियता के बाद मेकर्स इसके दूसरे पार्ट के साथ लौटे।

सीक्वल में भी कहानी को स्पोर्ट्स और पारिवारिक रिश्तों के साथ जोड़ा गया है। फिल्म में विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। दोनों की एक्टिंग के साथ फिल्म की कहानी और कॉमेडी एंगल को भी दर्शकों की ओर से पसंद किया जा रहा है।

Netflix पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही फिल्म

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ‘गट्टा कुश्ती 2’ ने ओटीटी पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। Netflix पर स्ट्रीम होने के बाद फिल्म तेजी से ट्रेंड करने लगी और प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई।

फिल्म ने इस लिस्ट में राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेड्डी’ को पीछे छोड़ दिया है। ‘पेड्डी’ ने दुनियाभर में 350 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और फिलहाल Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे स्थान पर बताई जा रही है।

क्या है ‘गट्टा कुश्ती 2’ की कहानी?

फिल्म की कहानी दो रेसलर पति-पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों का रिश्ता उस वक्त मुश्किल दौर में पहुंच जाता है, जब पत्नी को रेलवे में सरकारी नौकरी मिल जाती है। वहीं पति घर पर रहकर अपनी बेटी की देखभाल करता है।

इसी बीच पत्नी के कोच की साजिश और आपसी गलतफहमियों के चलते दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगता है। मामला धीरे-धीरे इतना बिगड़ जाता है कि पति-पत्नी के बीच विवाद कोर्ट तक पहुंच जाता है।

इसके बाद कहानी में कई ट्विस्ट और इमोशनल मोड़ आते हैं। फिल्म में रिश्तों, परिवार, खेल और संघर्ष को मनोरंजन के साथ पेश किया गया है।

OTT पर देख सकते हैं फिल्म

‘गट्टा कुश्ती 2’ अब Netflix पर स्ट्रीम की जा रही है। अगर आपको स्पोर्ट्स ड्रामा के साथ कॉमेडी और पारिवारिक कहानी वाली फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। फिल्म की पूरी कहानी और पति-पत्नी के रिश्ते का आगे क्या होता है, यह जानने के लिए आप इसे Netflix पर देख सकते हैं।

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें