मंगलवार, 28 अप्रैल 202612:25:42 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Karan Aujla : "मैं बाइसेक्सुअल हूँ"... सिंगर की आईडी से शेयर हुआ पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका !

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 28, 2026
06:52 AM
"मैं बाइसेक्सुअल हूँ"... सिंगर की आईडी से शेयर हुआ पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा तहलका !

पंजाबी सिंगर करण औजला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है एक वायरल स्क्रीनशॉट, जिसने लोगों को काफी चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया कि करण औजला के अकाउंट से “I’m bisexual” लिखा गया पोस्ट शेयर किया गया था। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट कुछ ही देर बाद डिलीट भी कर दिया गया।

viral post

इस स्क्रीनशॉट को देखकर कई लोगों को लगा कि यह पोस्ट खुद करण औजला ने किया है, क्योंकि इसमें उनकी फोटो और नाम नजर आ रहा था। लेकिन जांच के बाद सच्चाई कुछ और ही निकली।

करण औजला की टीम ने साफ किया है कि यह वायरल स्क्रीनशॉट पूरी तरह फर्जी है और इसका सिंगर से कोई संबंध नहीं है। जिस अकाउंट से यह पोस्ट शेयर किया गया, वह उनका आधिकारिक अकाउंट नहीं है।

ध्यान से देखने पर यह भी साफ होता है कि अकाउंट हैंडल असली प्रोफाइल से मेल नहीं खाता। इसके अलावा पोस्ट में कई भाषाई गलतियां भी हैं और प्रोफाइल फोटो भी असली अकाउंट से अलग है।

हालांकि, सच्चाई सामने आने से पहले ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल चुका था। फिलहाल इस मामले पर करण औजला की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें