बुधवार, 20 मई 202605:22:58 AM
Download App
Home/मनोरंजन

सलमान खान की वायरल पोस्ट पर सफाई : 'मैं अपने बारे में नहीं बोल रहा था यारो'…दबंग खान की मां को हुई चिंता बोले चिल्ल करो यार!

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

May 19, 2026
10:02 AM
'मैं अपने बारे में नहीं बोल रहा था यारो'…दबंग खान की मां को हुई चिंता बोले चिल्ल करो यार!

मनोरंजन: बॉलीवुड दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म मातृभूमि की शूटिंग करने के बाद फ्री टाइम को इंजॉय कर रहे हैं इसी  दौरान उन्होंने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें एक तस्वीर थी..और कैप्शन में कुछ ऐसा लिख दिया जिसकी वजह से सलमान टॉक ऑफ द बी टाउन बन गए…दरअसल सलमान खान  ने बीती 17 मई की रात को अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में वह काउच पर शर्टलेस होकर कमर टिकाए बैठे हुए थे. इस तस्वीर में सलमान के एब्स भी दिख रहे थे. 

इस तस्वीर के कैप्शन में सलमान खान ने लिखा था, मैं, खुद और सिर्फ मैं… अपने आप के साथ रहने के दो तरीके होते हैं अकेला और तन्हा.अकेला मतलब अपनी पसंद से अकेले रहना, और तन्हा मतलब जब कोई आपके साथ रहना ही ना चाहे… अब इसके आगे आपको खुद समझना है कि क्या करना चाहिए'.


अब जैसे ही सलमान की ये पोस्ट सामने आई लोगों के बीच चर्चा होने लगी..हर उनके लाखों फैन्स परेशान हो गए कि सलमान खान 60 साल की उम्र में भी अकेले और तन्हा है…  

फैन्स ने किया तस्वीर पर रिएक्ट

तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए एक फैंस ने कमेंट किया भाई, मुझे पता था कि ऐसा होगा। आप लाजवाब हैं...एक सच्चे वॉरियर के प्रशंसक होने पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा... आपको सलाम... आप हमें शक्ति देते हैं।” एक अन्य ने कहा, “आप इकलौते सलमान खान हैं, जो इतने सालों में जरा भी नहीं बदले! उनका अंदाज आज भी वैसा ही है!”

सलमान की मां को हुई चिंता बोले चिल्ल करो यार 

सलमान खान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है, 'अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. जब मेरे पास इतना बड़ा और प्यारा परिवार और दोस्त हैं, तो मैं अकेला कैसे रह सकता हूं? जब मेरे पास आप सब हैं, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं हैं, तो मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं? मैं सबसे बड़ा ना शुकरा व्यक्ति होऊंगा'. 

सलमान ने बताया कि उनके पोस्ट से उनकी मां भी परेशान हुईं और एक्टर से उनकी हालत के बारे में पूछा. इस पर सलमान ने बताया, 'कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए मुझे थोड़ा समय चाहिए. इस बार कोई फोटो नहीं, ब्रेकिंग न्यूज बना दिया, मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल करो यार'. 

सलमान खान वर्कफ्रंट

सलमान खान इन दिनों साउथ फिल्म डायरेक्टर वामसी पेडीपल्ली के साथ फिल्म SV63 पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में सलमान के अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है और सलमान इस फिल्म के लिए शारीरिक वजन कम करने के साथ बॉडी भी बना रहे हैं.


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें