Cannes Film Festival 2026 : पर्सनल लाइफ की चर्चाओं के बीच कान्स पहुंचीं मौनी रॉय, अपने वेस्टर्न और ट्रेडिशनल अंदाज से जीता फैंस का दिल

Cannes Film Festival 2026: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकीं Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पति Suraj Nambiar से अलग होने की खबरों के बीच अब एक्ट्रेस ने Cannes Film Festival में अपने ग्लैमरस अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया है। मौनी रॉय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल से अपनी शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रेड कार्पेट पर उनका बेहद एलिगेंट और स्टाइलिश लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस ने स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन पहनकर अपने फैशन सेंस से चार-चांद लगा दिए। इस लुक को उन्होंने डायमंड नेकलेस, स्लीक हेयर बन और न्यूड मेकअप के साथ कंप्लीट किया।

व्हाइट गाउन में बरपाया कहर
मौनी का यह खूबसूरत आउटफिट कैरोलिन कॉउचर का डिजाइन किया हुआ था। स्ट्रैपलेस फ्लोर-लेंथ गाउन में बेहद बारीक और पारदर्शी जालीदार डिज़ाइन थी, जो क्रिस्टल स्ट्रक्चर जैसी चमक बिखेर रही थी। बॉडीकॉन सिल्हूट वाला यह गाउन नीचे की ओर हल्का फैलता हुआ एक लंबी ट्रेल में बदल रहा था, जिसने उनके लुक को और रॉयल बना दिया।
इस गाउन की सबसे खास बात थी उसका जियोमेट्रिक नेट पैटर्न, जिसे हजारों छोटे-छोटे क्रिस्टलों से सजाया गया था। हर मूवमेंट के साथ यह गाउन रोशनी में अलग ही चमक बिखेर रहा था। मौनी ने एक्सेसरीज़ को मिनिमल रखते हुए अपने आउटफिट को ही पूरे लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाया।
1000 साल पुरानी प्रिंट के गाउन में सबको किया फेल
कान्स में अपनी सेकंड अपीयरेंस के लिए मौनी ने द हाउस ऑफ पटोला की कस्टम ड्रेस पहनी, जिसे पूजा शाह ने डिजाइन किया है। फैशन हाउस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कारीगरों को इस हैंडक्राफ्टेड ड्रेस को बनाने में 240 घंटों का समय लगा। जिस पर हुई गुजरात की ट्रेडिशनल पटोला एम्ब्रॉयडरी कान्स में इंडियन हेरिटेज और क्राफ्ट्समैनशिप को रिप्रेजेंट कर गई।

गुजरात की ट्रेडिशनल पटोला कला
गुजरात की शान कही जाने वाली पटोला साड़ी अपनी बेमिसाल बुनाई, चमकदार रंगों और बेहद जटिल डिजाइनों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। खास बात यह है कि इसे डबल इकत तकनीक से तैयार किया जाता है, जिसमें बुनाई से पहले ही धागों को रंगा जाता है। इसके बाद धागों को इतनी सटीकता से बुना जाता है कि कपड़े पर अद्भुत और आकर्षक पैटर्न उभरकर सामने आते हैं। पटोला तैयार करना बेहद कठिन और धैर्य भरा काम माना जाता है। एक-एक डिजाइन को बनाने में महीनों से लेकर कई बार सालों तक का समय लग जाता है। यही वजह है कि असली पटोला सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि गुजरात की समृद्ध हस्तकला और परंपरा की पहचान माना जाता है।

वर्ल्ड फेमस हो चुकी सदियों पुरानी कला
आज के समय में पटोला वर्क सिर्फ साड़ियों तक सीमित नहीं है। अब इसे लहंगा, जैकेट, कुर्ती, ड्रेस और दुपट्टा सहित कई आउटफिट्स बनाने में इस्तेमाल किया जा रहा है। बॉलीवुड सिलेब्स से लेकर आम लोगों तक, सब इस कला के बारे में जानते हैं और इसे अपने कलेक्श में भी शामिल करते हैं .
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
