गुरुवार, 28 मई 202605:50:58 PM
Download App
Home/मनोरंजन

मातृभूमि : भाईजान की अपकमिंग मूवी का नया गाना रिलीज, इमोशन, देशभक्ति और तड़प से भरा नया म्यूजिक ट्रैक बना चर्चा का विषय

admin

admin

May 28, 2026
08:37 AM
भाईजान की अपकमिंग मूवी का नया गाना रिलीज, इमोशन, देशभक्ति और तड़प से भरा नया म्यूजिक ट्रैक बना चर्चा का विषय

मुंबई। वालीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान की आगामी वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ एक बार फिर सुर्खियों में है। फिल्म का नया गाना ‘मैं हूं’ गुरुवार को रिलीज कर दिया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह गाना भावनाओं, देशभक्ति और अपने साथी से दूर होने की टीस को दर्शाता है।

सलमान खान ने इस गाने का छोटा क्लिप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में सिर्फ “गाना ‘मैं हूं’” लिखा, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी।

ब्लैक एंड व्हाइट विजुअल्स में दिखा दर्द और प्यार का संगम

यह गाना किसी पारंपरिक रोमांटिक ट्रैक की तरह नहीं है, बल्कि इसमें गहरा इमोशनल टच देखने को मिलता है। शुरुआत में सलमान खान और उनकी को-स्टार चित्रांगदा सिंह की झलक दिखाई देती है, जिसमें उनके बीच भावनात्मक जुड़ाव और दूरी का दर्द साफ झलकता है। गाने के कई दृश्य ब्लैक एंड व्हाइट में फिल्माए गए हैं, जो इसकी गंभीरता और भावनात्मक असर को और बढ़ाते हैं।

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का किरदार भी इस गाने में काफी भावुक नजर आता है, जहां वह सलमान खान के लिए गहरी भावनाएं व्यक्त करती दिखाई देती हैं।

श्रेया घोषाल की आवाज ने बढ़ाया असर

इस इमोशनल ट्रैक को अपनी आवाज दी है मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अयान लाल ने। दोनों की आवाज ने गाने को और भी प्रभावशाली और दिल को छू लेने वाला बना दिया है। संगीत और भावनाओं का यह मिश्रण दर्शकों को कहानी से जोड़ने की कोशिश करता है।

गलवान संघर्ष पर आधारित है फिल्म की कहानी

यह फिल्म 2020 में हुए गलवान घाटी भारत-चीन संघर्ष पर आधारित एक ऐतिहासिक वॉर ड्रामा है। सलमान खान इसमें कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने 16 बिहार रेजिमेंट का नेतृत्व करते हुए लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर अहम भूमिका निभाई थी।

फिल्म में चित्रांगदा सिंह के साथ-साथ अभिलाष चैधरी, अंकुर भाटिया, जेन शॉ, हीरा सोहल और विपिन भारद्वाज जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रिलीज डेट में बदलाव से बढ़ा इंतजार

शुरुआत में इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमिरू मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन रक्षा मंत्रालय और सेंसर बोर्ड की आपत्तियों तथा रीशूट्स के चलते इसमें देरी हुई। अब इसके 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें