मंगलवार, 28 अप्रैल 202612:24:34 PM
Download App
Home/मनोरंजन

स्प्लिट्सविला कंटेस्टेंट के साथ मारपीट : प्रीत सिंह ने मुंबई के क्लब में मारपीट होने का किया दावा

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

Apr 28, 2026
08:58 AM
प्रीत सिंह ने मुंबई के क्लब में मारपीट होने का किया दावा

रियलिटी शो MTV स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंटप्रीत सिंह ने मुंबई के एक क्लब में अपने साथ मारपीट होने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना में वह घायल हो गईं, उनका दांत टूट गया और आंखों में सूजन आ गई।

प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह काफी डरी और परेशान दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने हमेशा सुना था कि मुंबई लड़कियों के लिए सुरक्षित शहर है, लेकिन उनके साथ जो हुआ, उसने उन्हें हिला कर रख दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ क्लब में बैठी थीं, तभी एक लड़की अचानक उन पर चिल्लाने लगी और पूछने लगी कि उन्हें अंदर आने की इजाजत कैसे मिली।

प्रीत के मुताबिक, पहले बात बहस तक सीमित थी, लेकिन बाद में उस लड़की के एक पुरुष दोस्त ने आकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में उन्हें काफी चोट आई और उनका एक दांत भी टूट गया।

उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में उन्हें पता चला कि विवाद करने वाली लड़की खुद को एक इन्फ्लुएंसर बताती है, हालांकि प्रीत ने उसका नाम उजागर नहीं किया।

इस घटना पर MTV Splitsvilla 16 के अन्य कंटेस्टेंट्स ने भी प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने प्रीत को सपोर्ट किया और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। प्रीत सिंह शो के “पैसा विला” ग्रुप की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। हालांकि कुछ एपिसोड पहले वह शो से बाहर हो गई थीं।

फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है या नहीं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें