‘पेड्डी’ प्रमोशन में बड़ा हंगामा : रामचरण के हमशक्ल फैन ने स्टेज पर मचाया बवाल, जान्हवी कपूर घबराईं

Vijayawada News: अभिनेता रामचरण और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के दौरान विजयवाड़ा में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। स्टेज पर मौजूद स्टार्स के बीच अचानक एक फैन सिक्योरिटी तोड़कर अंदर पहुंच गया, जिससे इवेंट में अफरा-तफरी मच गई।
स्टेज पर अचानक पहुंचा हमशक्ल फैन
जानकारी के अनुसार, प्रमोशन इवेंट के दौरान रामचरण, जान्हवी कपूर और फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना स्टेज पर मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ में से एक फैन तेजी से स्टेज की ओर दौड़ पड़ा। यह फैन रामचरण का हमशक्ल बताया जा रहा है, जो सिक्योरिटी तोड़कर सीधे एक्टर के करीब पहुंचने की कोशिश कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से स्टेज पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
ट्विटर पर यूजर @apna123neeraj ने वीडियो शेयर किया।
जान्हवी कपूर हुईं घबराईं
फैन के अचानक नजदीक आने से जान्हवी कपूर काफी घबरा गईं और अपनी सीट पर असहज नजर आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी घबराहट साफ देखी जा सकती है।
बॉडीगार्ड ने दिखाई अलर्टनेस
हालात बिगड़ने से पहले ही रामचरण के पर्सनल बॉडीगार्ड और MMA फाइटर केविन कुंटा ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने फैन को रोका और उसे स्टेज से बाहर ले गए। केविन की तेज प्रतिक्रिया की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि उनकी अलर्टनेस की वजह से स्थिति और गंभीर नहीं हुई।
सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा टीम तुरंत अलर्ट हो गई। इवेंट स्थल पर पुलिस और निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई, ताकि कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के पूरा हो सके।
फिल्म ‘पेड्डी’ के बारे में
‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक व्यक्ति की संघर्ष और पहचान की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म में रामचरण, जान्हवी कपूर, शिव राजकुमार, दिव्येंदु और जगपति बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ऋषिका जैन
दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।
