सोमवार, 22 जून 202607:10:38 PM
Download App
Home/मनोरंजन

Anshula -Rohan's wedding : कपूर खानदान में गूंजने लगी सहनाई, महीप ने शेयर की झलकियां, परिवार के सितारों ने बढ़ाई रौनक

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jun 22, 2026
07:23 AM
कपूर खानदान में गूंजने लगी सहनाई, महीप ने शेयर की झलकियां, परिवार के सितारों ने बढ़ाई रौनक

मुंबई। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और उनके मंगेतर रोहन ठक्कर की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। शादी से पहले आयोजित धार्मिक समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कपूर परिवार की सदस्य महीप कपूर ने इस खास मौके की कई झलकियां साझा की हैं, जिनमें पूरा परिवार उत्साह और भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है।

‘माता की चैकी’ से हुई शुभ शुरुआत

महीप कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘शादी शुरू... जय माता दी, अंशुला एवं रोहन।’ तस्वीरों से साफ पता चलता है कि शादी के उत्सव की शुरुआत ‘माता की चैकी’ जैसे धार्मिक आयोजन से की गई है। इस दौरान अंशुला और रोहन माता रानी की प्रतिमा के सामने पूजा-अर्चना करते, आरती करते और परिवार के बड़ों का आशीर्वाद लेते नजर आए। पूरे समारोह का माहौल आध्यात्मिक और पारिवारिक खुशियों से भरा दिखाई दिया।

कपूर परिवार के सितारों ने बढ़ाई रौनक

इस खास मौके पर कपूर परिवार के कई सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। तस्वीरों में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर और परिवार के अन्य सदस्य नजर आए। हालांकि, अनिल कपूर, सोनम कपूर और रिया कपूर इस समारोह में दिखाई नहीं दिए। सोनम और रिया, अंशुला की चचेरी बहनें हैं।

नाच-गाने और पारिवारिक पलों से सजा समारोह

महीप कपूर द्वारा साझा किए गए वीडियो में परिवार के सदस्य जमकर डांस करते और जश्न मनाते दिखाई दिए। अंशुला ने अपने कजिन्स और दोस्तों के साथ कई यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर जुलाई के पहले सप्ताह में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। पिछले कुछ महीनों से अंशुला अपनी शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। उन्हें भाई अर्जुन कपूर के साथ ब्राइडल शॉपिंग करते हुए भी देखा गया था।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें