मंगलवार, 18 अगस्त 202611:37:33 AM
Download App
Home/मनोरंजन

IPL टीम की मालकिन काव्या मारन लेंगी सात फेरे? : दिवाली के बाद ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग की चर्चा, अनिरुद्ध रविचंदर बनेंगे दूल्हा?

पलक गीते

पलक गीते

Aug 18, 2026
07:18 AM
दिवाली के बाद ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग की चर्चा, अनिरुद्ध रविचंदर बनेंगे दूल्हा?

मनोरंजन डेस्क| सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और बिजनेसवुमन काव्या मारन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ उनकी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों इस साल दिवाली के बाद ग्रीस में डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। हालांकि, काव्या या अनिरुद्ध की ओर से अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

10 नवंबर की तारीख का दावा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी की संभावित तारीख 10 नवंबर 2026 बताई जा रही है। दावा है कि दिवाली के दो दिन बाद ग्रीस में एक प्राइवेट समारोह में दोनों सात फेरे ले सकते हैं। हालांकि, शादी की सटीक लोकेशन और मेहमानों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अनिरुद्ध के मामा के बयान से बढ़ी चर्चा

शादी की खबरों को उस वक्त और हवा मिली, जब अनिरुद्ध के मामा और अभिनेता वाई.जी. महेंद्र ने एक इंटरव्यू में उनके जल्द शादी करने की बात कही। उन्होंने अनिरुद्ध के लिए एक 'बहुत बड़ी शादी' की ओर बढ़ने की बात कही और काव्या मारन की जमकर तारीफ भी की। उनके बयान के बाद दोनों के रिश्ते और शादी को लेकर अटकलें और तेज हो गईं।

लंबे समय से चल रही है रिश्ते की चर्चा

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में चर्चाएं होती रही हैं। दोनों को लेकर डेटिंग की अफवाहें भी सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में ग्रीस में शादी की खबर भी फिलहाल रिपोर्ट और अटकलों पर आधारित है।

कौन हैं काव्या मारन?

काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की प्रमुख हस्तियों में शामिल हैं और IPL के दौरान टीम को सपोर्ट करते हुए अक्सर स्टेडियम में नजर आती हैं। वह सन ग्रुप से भी जुड़ी हुई हैं। दूसरी तरफ अनिरुद्ध रविचंदर साउथ सिनेमा के लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं, जिन्होंने तमिल के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी कई हिट फिल्मों के लिए संगीत दिया है।

फिलहाल, काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर खबरों ने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। लेकिन आधिकारिक ऐलान होने तक इसे पक्की शादी की खबर नहीं, बल्कि रिपोर्टेड वेडिंग प्लान ही माना जाना चाहिए।

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें