सोमवार, 12 अक्टूबर 202610:28:30 PM
Download App
Home/मनोरंजन

बिग बॉस 20 : लव गिल और ओपी की नजदीकियों पर जल भुनीं यह पंजाबी अभिनेत्रीए की तीखी टिप्पणी

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Oct 12, 2026
07:53 AM
लव गिल और ओपी की नजदीकियों पर जल भुनीं यह पंजाबी अभिनेत्रीए की तीखी टिप्पणी

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस 20 में लव गिल और गेमर स्काउट ओपी की बढ़ती नजदीकियां अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई हैं। दोनों की बॉन्डिंग और उनके बदले व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इस बीच अभिनेत्री और पूर्व बिग बॉस प्रतिभागी काम्या पंजाबी ने लव गिल को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि लव को रियलिटी चेक की जरूरत है और उन्हें अपने व्यवहार पर दोबारा विचार करना चाहिए।

काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लव गिल के व्यवहार पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि एक तरफ कैमरे के सामने बेस्ट फ्रेंड और बहन जैसे रिश्ते की बातें करना और दूसरी तरफ दूरी बनाने की योजना बनाना समझ से परे है।

काम्या ने अपनी पोस्ट में लव को जागने और परिस्थितियों को समझने की सलाह दी। उनका मानना है कि रियलिटी शो में भी रिश्तों और व्यवहार की कुछ सीमाएं होनी चाहिए। अभिनेत्री की इस टिप्पणी के बाद शो के प्रशंसकों के बीच दोनों कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग को लेकर बहस और तेज हो गई है।

पहले बहन कहाए अब जलन और पजेसिवनेस की चर्चा

दरअसलए शो में स्काउट ओपी ने शुरुआत में लव गिल को बहन जैसा बताया था। हालांकिए बाद में दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों के साथ स्काउट की भावनाओं को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई।

शो के दौरान स्काउट ने यंग डीएसए के साथ बातचीत में स्वीकार किया कि जब लव दूसरे कंटेस्टेंट्स से बात करती हैंए तो उन्हें जलन और पजेसिवनेस महसूस होती है। उनके इस बयान ने दोनों के रिश्ते को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

मसाज और पैर दबाने के वीडियो हुए वायरल

लव और स्काउट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुएए जिनमें स्काउट लव की मसाज करते और उनके पैर दबाते नजर आए। इन वीडियो के सामने आने के बाद कई यूजर्स ने दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठाएए जबकि कुछ दर्शकों ने इसे उनकी आपसी बॉन्डिंग का हिस्सा बताया।

इस पूरे मामले पर भोजपुरी अभिनेत्री और शो की प्रतिभागी आम्रपाली दुबे ने भी लव को समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा था कि घर के भीतर सामान्य लगने वाली कुछ बातें बाहर मौजूद उनके पार्टनर्स को असहज कर सकती हैं। मसाज के दौरान उन्होंने लव को हाथ शर्ट के बाहर रखने की सलाह भी दी थी।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें