सोमवार, 12 अक्टूबर 202611:33:31 PM
Download App
Home/देश

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत, : रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

पलक गीते

पलक गीते

Oct 12, 2026
08:02 AM
रामलला के दर्शन को बताया दिव्य अनुभव

नई दिल्ली | बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत रविवार को अयोध्या पहुंचीं, जहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। भगवान राम के दर्शन के बाद कंगना ने इसे अपने लिए दिव्य और पवित्र अनुभव बताया। उन्होंने राम मंदिर की भव्यता और विशाल परिसर की तारीफ करते हुए कहा कि यहां परिवार के साथ दो से तीन दिन बिताने पड़ेंगे, तभी मन को संतुष्टि मिलेगी।

कंगना ने की अयोध्या की खूबसूरती की तारीफ

कंगना रनौत ने कहा कि अयोध्या की पवित्र धरती पर आना और रामलला के दर्शन करना बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने मंदिर के विशाल परिसर और खूबसूरती की सराहना की। कंगना अयोध्या में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने रिकाबगंज इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और एक शोरूम का उद्घाटन भी किया।

मोदी और योगी के विजन की सराहना

कंगना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में हो रहे विकास कार्यों की तारीफ की। उन्होंने शहर में बेहतर सड़कों और एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं का जिक्र किया। इसके बाद वह श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचीं और रामलला के दर्शन किए।

पहले भी रामलला के दर्शन कर चुकी हैं कंगना

कंगना रनौत इससे पहले भी अयोध्या आ चुकी हैं। साल 2024 में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक समारोह में वह शामिल हुई थीं। वहीं, अक्टूबर 2023 में अपनी फिल्म 'तेजस' की रिलीज से पहले उन्होंने टेंट में विराजमान रामलला के दर्शन किए थे।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में फिल्मी दुनिया की कई जानी-पहचानी हस्तियां अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन कर चुकी हैं। अभिनेता राजपाल यादव ने भी राम मंदिर में दर्शन किए थे। इसके अलावा उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और महंत संजय दास से मुलाकात की थी।

पलक गीते
Written By

पलक गीते

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें