शनिवार, 23 मई 202608:36:06 PM
Download App
Home/मनोरंजन

रिश्तो में उलझा प्यार और इमोशंस की कहानी : वरुण की 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज, फैंस में मची हलचल

admin

admin

May 23, 2026
10:00 AM
वरुण की 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर रिलीज, फैंस में मची हलचल

मुंबई। वरुण धवन की बहुचचिर्तत फिल्म है जवानी तो इश्क होना है का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इतना ही नहीं फिल्म के ट्रेलर आते ही दर्शकों के बीच हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर इसे खूब सराहा जा रहा है, और फैंस इसे एक “फुल एंटरटेनमेंट पैकेज” बता रहे हैं। ट्रेलर में रोमांस, कॉमेडी और इमोशन का ऐसा मिश्रण दिखता है, जो शुरुआत से अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है।

रिश्तों में उलझा प्यार और इमोशन्स की कहानी

फिल्म में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर पति-पत्नी के किरदार में नजर आते हैं। दोनों के बीच गहरा प्यार है, लेकिन जीवन की सोच को लेकर टकराव भी दिखता है। वरुण पिता बनना चाहते हैं, जबकि मृणाल अभी इसके लिए तैयार नहीं हैं। यही मतभेद उनकी जिंदगी में तनाव और भावनात्मक दूरी पैदा करता है।

इसी बीच कहानी में एंट्री होती है पूजा हेगड़े की, जिससे कहानी एक नया मोड़ ले लेती है। वरुण और पूजा के बीच बढ़ती नजदीकियां रिश्तों को और उलझा देती हैं और एक दिलचस्प लव-ट्रायंगल तैयार हो जाता है।

ट्विस्ट, कन्फ्यूजन और कॉमेडी का तूफान

ट्रेलर का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब सामने आता है जब मृणाल और पूजा दोनों एक ही समय पर वरुण को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देती हैं। इसके बाद कहानी में झूठ, कन्फ्यूजन और हास्य का ऐसा सिलसिला शुरू होता है जो लगातार दर्शकों को हंसाता और चैंकाता है।

दमदार सपोर्टिंग कास्ट और कॉमेडी का तड़का

फिल्म में जिमी शेरगिल, मनीष पॉल और राकेश बेदी जैसे अनुभवी कलाकार भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से कहानी में जान डालते नजर आते हैं। खासकर राकेश बेदी की मौजूदगी ट्रेलर को और मजेदार बना देती है।

संगीत और निर्देशन की खास झलक

ट्रेलर के बैकग्राउंड में बजता सलमान खान का आइकॉनिक गाना चुनरी-चुनरी पूरी झलक को और भी एनर्जेटिक बना देता है। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक क्ंअपक क्ींूंद ने किया है, जो एक बार फिर अपने खास कॉमेडी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं।

रिलीज डेट और उम्मीदें

यह फिल्म 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर देखकर साफ है कि यह फिल्म कॉमेडी और रोमांस का एक अनोखा मिश्रण पेश करने वाली है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें