मंगलवार, 21 अप्रैल 202608:00:08 PM
Download App
Home/मनोरंजन

सलमान खान के 30 मिनट की कीमत 14 करोड़ ! : Zam Zam Brothers का दावा प्राइवेट इवेंट में सिर्फ 30 मिनट की मौजूदगी, और कीमत 14 करोड़ !

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 21, 2026
11:57 AM
Zam Zam Brothers का दावा प्राइवेट इवेंट में सिर्फ 30 मिनट की मौजूदगी, और कीमत 14 करोड़ !

मनोरंजन: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं.लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि उनकी फीस है। दुबई के एक प्राइवेट इवेंट को लेकर ऐसा दावा किया गया है.जिसने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल, दुबई के चर्चित Zam Zam Brothers ने दावा किया है कि उन्होंने सलमान खान को एक प्राइवेट इवेंट में सिर्फ 30 मिनट की मौजूदगी के लिए करीब 14 करोड़ रुपये दिए। बताया जा रहा है कि इस रकम में एक्टर की छोटी विजिट, स्टेज अपीयरेंस और गेस्ट्स के साथ बातचीत शामिल थी। अगर इस फीस का हिसाब लगाया जाए.

तो 30 मिनट = 14 करोड़…यानि 1 मिनट की कीमत करीब 46 लाख रुपये बैठती है। आयोजकों के अनुसार, इस भारी फीस में एक्टर की छोटी विजिट, स्टेज पर मौजूदगी और गेस्ट्स के साथ बातचीत शामिल थी। 

 कौन है जम जम ब्रदर्स

-जम जम ब्रदर्स (Zam Zam Brothers) दुबई स्थित 'जमजम इलेक्ट्रॉनिक्स' 

के मालिक हैं

-जो मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के प्रभावशाली उद्यमी हैं

-सोशल मीडिया पर अपने लग्जरी गैजेट्स

-इलेक्ट्रॉनिक्स गिवअवे और प्रोमोशनल कंटेंट के लिए बहुत लोकप्रिय हैं 

दावा:  जम जम ब्रदर्स के एक सदस्य (अब्दुल गफूर) ने दावा किया कि उन्होंने सलमान खान को 30 मिनट की उपस्थिति के लिए लगभग 14 करोड़ रुपये (USD 500,000 या 5 लाख डॉलर) का भुगतान किया।

अब जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया आई तब से इसे लेकर बवाल मचा हुआ है.कुछ लोग सलमान खान की तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग हैरान हैं कि दुबई में प्रमोशन क्या जरूरत है.वहीं कई यूजर्स का ये भी कहना है कि जम जम ब्रदर्स सलमान खान के नाम का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं ताकि लोग उनके ब्रांड और उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा सर्च करें.वहीं 30 मिनट के लिए 14 करोड़ दिए जाने की बात कई लोगों को हजम नहीं हो रही है.हालांकि, इस दावे को लेकर अभी तक सलमान खान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.अब देखना होगा कि क्या दबंग खान इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हैं या नहीं. 


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें