शनिवार, 7 नवंबर 202603:53:46 PM
Download App
Home/विदेश

कीवी बल्लेबाजों पर भारी पड़े गुरनूर : न्यूजीलैंड की टीम महज 134 पर हुई ढेर, आकिब नबी ने भी चटकाए दो विकेट

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 07, 2026
06:52 AM
न्यूजीलैंड की टीम महज 134 पर हुई ढेर, आकिब नबी ने भी चटकाए दो विकेट

वेलिंगटन। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को 5 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वर्षा बाधित यह मुकाबला 47-47 ओवर को खेला जाएगा। लेकिन टास हारकर पहले बल्लेबाजी करने की मेहमान टीम 41 ओवर्स में 134 रनों पर सिमट गई। कीवी टीम को इतने कम स्कोर पर ढेर करने में टीम इंडिया के युवा गेंदबाज गुरनूर बरार ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 10 ओवर में 2 मेडन डालते हुए सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी न्यूजीलैंड की टीम

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। इतना ही नहीं महज 23 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के तीन प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। विल यंग 6 रन, टिम सिफर्ट बिना खाता खोले और हेनरी निकोलस 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद टॉम लैथम भी 7 रन बनाकर आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स खाता खोलने में नाकाम रहे। देखते ही देखते न्यूजीलैंड का स्कोर 53 रन पर 5 विकेट हो गया और टीम मुश्किल में फंस गई।

डेरिल मिचेल और सेंटनर ने संभाली पारी

लगातार विकेट गिरने के बाद डेरिल मिचेल और मिशेल सेंटनर ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने छठे विकेट के लिए 59 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से निकालने की कोशिश की।

डेरिल मिचेल ने धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंदों में 5 चैकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, मिशेल सेंटनर ने 38 गेंदों में 31 रन की पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और एक चैका शामिल रहा। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई। पूरी टीम 41 ओवर में 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

गुरनूर बरार ने मचाया धमाल, गेंदबाजों का मिला पूरा साथ

भारत की ओर से गुरनूर बरार के अलावा इसके अलावा आकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। अर्शदीप सिंह को कोई विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 7 ओवर में महज 16 रन खर्च किए।

सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने का मौका

न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेटने के बाद भारतीय टीम के पास दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त हासिल करने का सुनहरा मौका है। अब सभी की निगाहें भारतीय बल्लेबाजों पर टिकी हैं। देखना होगा कि टीम इंडिया कितनी जल्दी लक्ष्य हासिल कर सीरीज पर अपनी पकड़ मजबूत करती है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें