पीएम मोदी के इजराइयल दौरे का चर्चित पलः : नेतन्याहू ने रात्रि भोज में भारतीय परिधान पहनकर दोस्त को दिया सरप्राइज, चौंके और भी देश

नई दिल्ली-यरूशलम। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर स्वयं उपस्थित होकर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच दोस्ती और साझेदारी की झलक साफ दिखाई दी।
दौरे का सबसे खास और चर्चित पल तब आया जब प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित रात्रि भोज में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर सभी को चैंका दिया। नेतन्याहू ने स्वयं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय वेशभूषा पहनकर सरप्राइज दिया। उनकी इस पहल को भारत-इजरायल की सांस्कृतिक नजदीकियों का प्रतीक माना जा रहा है।
एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान एक रोचक क्षण भी देखने को मिला। जब सारा नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से हाथ मिलाया, तो नेतन्याहू ने मुस्कुराते हुए दोनों के परिधानों के रंग की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और प्रधानमंत्री मोदी के वस्त्रों का ‘सैफरन’ रंग एक-दूसरे से मेल खा रहा है। इस टिप्पणी पर वहां मौजूद सभी लोग हंसी में शामिल हो गए और माहौल बेहद आत्मीय हो गया।

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल की संसद ज्ञदमेेमज को भी संबोधित किया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। संसद में उनके स्वागत में सांसदों ने खड़े होकर अभिवादन किया और स्पीकर ने हिंदी में उनका स्वागत किया, जो भारत-इजरायल संबंधों की गहराई को दर्शाता है।
संसद में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को “प्रिय मित्र” और “भाई” बताते हुए कहा कि उनके आगमन से उन्हें अत्यंत खुशी हुई है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में व्यापार दोगुना, सहयोग तिगुना और आपसी समझ चैगुनी हुई है। उन्होंने भूमध्य सागर तट पर हुई अपनी पिछली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने साथ मिलकर कई “चमत्कार” किए हैं।
यह दौरा भारत और इजरायल के बीच रणनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला माना जा रहा है।
Ganesh Sakalle
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
