तमिलनाडु के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी : आधी आबादी पर पार्टी का पूरा फोकस, हिन्दुत्व के एजेंडे पर भी दिया जोर

चेन्नई। तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा ने मंगलवार को चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जिसमें राज्य की जनता के लिए बड़े ऐलान किया किए हैं। भाजपा ने सबसे बड़ा दांव महिलाओं ने पर लगाया है। एक ओर जहां महिलाओं को हर महीने 2000 रुपए देने वादे किए हैं, वहीं दूसरी ओर मुफ्त गैस सिलिंडर देने का भी वादा किया है।
भाजपा ने अपना घोषणा पत्र चेन्नई में जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, भाजपा नेता के अन्नामलाई और तमिलिसाई सुंदरराजन मौजूद रहे। बता दें कि भाजपा इस चुनाव में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के साथ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में 27 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
तमिलनाडु चुनाव पर क्या बोले जेपी नेड्ड?
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु की राजनीति और राज्य की मौजूदा सरकार पर बड़ा बयान भी दिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक का केंद्र रहा है और हर भारतीय इसके सांस्कृतिक गौरव पर गर्व करता है। नड्डा ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आज यही सांस्कृतिक राज्य अपराधों का केंद्र बनता जा रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी है और इसके लिए उन्होंने सीधे तौर पर सत्तारूढ़ डीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया। जेपी नड्डा ने कहा कि डीएमके सरकार ने तमिलनाडु को कई मोर्चों पर कमजोर किया है और जनता अब इसका जवाब चुनाव में देगी। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में लोग डीएमके की नीतियों और कामकाज को उजागर करेंगे।
महिला मतदाताओं पर भाजपा का बड़ा दांव
घोषणापत्र में कहा गया है कि हर साल पोंगल, तमिल नववर्ष और दीपावली के मौके पर 3 मुफ्त गैस सिलिंडर दिए जाएंगे। इसके साथ ही-
एफआईआर दर्ज करवाना आसान बनाया जाएगा।
पीड़ितों-गवाहों के संरक्षण के उपाय भी किए जाएंगे।
यौन अपराधों सहित जघन्य मामलों के लिए विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे।
निर्भया कोष का अधिकतम उपयोग कर महिलाओं के खिलाफ अपराधों से निपटने का वादा।
महिलाओं के नेतृत्व वाली सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और लघु एवं मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाएंगे।
धार्मिक और सांस्कृतिक घोषणाएं भी
भाजपा ने अपने हिंदुत्व एजेंडे के तहत थाईपूसम को राज्य उत्सव घोषित करने का वादा किया है, जो भगवान मुरुगन से जुड़ा है। साथ ही तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने की परंपरा को फिर से शुरू करने और उसे सुरक्षित रखने की बात कही गई है। यह मुद्दा पहले डीएमके और भाजपा के बीच बड़ा विवाद बन चुका है।
भगवान मुरुगन के सम्मान में थाईपूसम को राज्य पर्व घोषित किया जाएगा।
तिरुपरनकुंड्रम पहाड़ी पर कार्तिकई दीप प्रज्वलित करने की परंपरा पुनर्जीवित कर संरक्षण पर जोर।
तमिलनाडु के रेल नेटवर्क में सुधार लाने का वादा, उचित मूल्य पर भूमि अधिग्रहण होगा।
बसों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में 100 प्रतिशत ब्लाइंड-स्पॉट-मुक्त सीसीटीवी।
इंफ्रास्ट्रक्चर और रेल परियोजनाओं पर भी फोकस
इसके साथ ही पार्टी ने तमिलनाडु में रेल नेटवर्क को मजबूत करने का भी वादा किया है। इसमें चेन्नई-बंगलूरू और चेन्नई-हैदराबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, कोयंबटूर-तिरुप्पुर-सलेम त्त्ज्ै, और नई वंदे भारत ट्रेनों को दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से जोड़ने जैसी योजनाएं शामिल हैं। दूसरी ओर भाजपा की सहयोगी ।प्।क्डज्ञ ने भी अपने घोषणापत्र में महिला मुखियाओं को 2,000 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा राशन कार्ड धारकों को चावल के साथ दाल, फ्री फ्रिज, और पुरुषों के लिए भी मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं शामिल हैं।
डीएमके को बताया परिवारवादी पार्टी
इस दौरान नड्डा ने डीएमके को एक परिवारवादी पार्टी भी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में सत्ता कुछ ही लोगों के हाथों में केंद्रित है। नड्डा के अनुसार मुख्यमंत्री एमके स्टालिन शीर्ष पर हैं, उनके बेटे उदयनिधि उत्तराधिकारी की भूमिका में हैं, कनिमोझी सहयोगी हैं और सबरीसन पार्टी के संचालन से जुड़े हैं। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके ने महिलाओं, युवाओं और किसानों के विश्वास को तोड़ा है और उनके हितों की अनदेखी की है।
admin
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
