मंगलवार, 14 अप्रैल 202612:03:51 PM
Download App
Home/देश

सीधी में साॅरी बोलकर चोरी : भगवान से माफी मांगकर युवक ने मंदिर उड़ाया चांदी का मुकुट, अजीब वारदात से लोग हैरान

admin

admin

Apr 14, 2026
06:47 AM
भगवान से माफी मांगकर युवक ने मंदिर उड़ाया चांदी का मुकुट, अजीब वारदात से लोग हैरान

सीधी। सीधी जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक चोर ने चोरी करने से पहले भगवान के सामने सिर झुकाया, माफी मांगी और फिर मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना जीडीएस गर्ल्स कॉलेज के सामने स्थित हनुमान मंदिर की है। वायरल वीडियो में साफ दिखाई देता है कि एक युवक रात के समय मंदिर के बाहर आता है। वह पहले अपने जूते-चप्पल उतारता है, फिर बड़े आराम से मंदिर की रेलिंग पार कर अंदर प्रवेश करता है। इसके बाद वह हनुमान जी के सामने खड़ा होकर कान पकड़ता है और माफी मांगता नजर आता है।

शनिदेव की चांदी का मुकुट ले गया साथ

लेकिन इसके तुरंत बाद वह शनिदेव की प्रतिमा के पास जाता है और वहां रखा चांदी का मुकुट चुपचाप निकालकर अपने साथ ले जाता है। इस अजीब व्यवहार ने लोगों को चैंका दिया है जहां एक ओर श्रद्धा दिख रही है, वहीं दूसरी ओर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस जांच में जुटी

यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी अभिषेक उपाध्याय के अनुसार, मंदिर में चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और ब्ब्ज्ट फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

लोगों में चर्चा और सवाल

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी चर्चा है। लोग इस बात पर हैरान हैं कि एक व्यक्ति भगवान से माफी मांगने के बाद भी चोरी कैसे कर सकता है। यह घटना न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है, बल्कि आस्था और नैतिकता के बीच के विरोधाभास को भी उजागर करती है।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें