मंगलवार, 14 अप्रैल 202604:08:14 PM
Download App
Home/देश

बिहार में नीतीश युग समाप्त : बीजेपी का ‘सम्राट’ आगाज

admin

admin

Apr 14, 2026
10:52 AM
बीजेपी का ‘सम्राट’ आगाज

पटना। भाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाने जा रही है। यही नहीं भाजपा ने अपने पहले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान भी कर दिया है। राजद से जदयू के रास्ते भाजपा पहुंचे सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में सीनियर नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, विजय सिन्हा समेत सभी वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। अब सम्राट कुछ देर में लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों की मानें तो भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि मैं पार्टी के विधानमंडल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखता हूं। इसके बाद रेणु देवी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल समेत विधायकों ने उनके नाम पर मुहर लगा दी। इसके बाद सम्राट चैधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

चर्चाओं पर लगा विराम

बिहार में नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य का नया सीएम कौन होगा, इसे लेकर चर्चा जोरों पर थी। हालांकि दो बार के डिप्टी सीएम सम्राट चैधरी मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। अब बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। ऐसा पहली बार होगा कि बिहार की सत्ता बीजेपी के हाथ में होगी। भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता सम्राट चौधरी बिहार की तारापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें