गुरुवार, 16 अप्रैल 202602:51:46 PM
Download App
Home/विदेश

PM Modi on Cyprus visit : साइप्रस के सवोच्च सम्मान नवाजे गए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

G

Ganesh Sakalle

Jan 01, 1970
12:00 AM
साइप्रस के सवोच्च सम्मान नवाजे गए पीएम मोदी, बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

निकोसिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों साइप्रस के दौरे पर हैं। साइप्रस पहुंचने पर पीएम मोदी ग्रैंड बेलकम हुआ। इतना ही नहीं सोमवार को पीएम मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने पीएम मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस प्प्प् से सम्मानित किया। साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि साइप्रस सरकार का और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए मैं इस सम्मान को विनम्रता से स्वीकार करता हू।

पीएम मोदी नह कहा कि यह सिर्फ हमारा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। मैं सभी भारतीयों की ओर से इस सम्मान को बड़ी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। पीएम ने कहा कि यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उनकी क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, भाईचारे और वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा का सम्मान है। मैं इसे भारत और साइप्रस के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों, हमारे साझा मूल्यों और आपसी समझ को समर्पित करता हूं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार से चार दिवसीय विदेश दौरे पर हैं। उन्होंने अपने यात्रा की शुरुआत साइप्रस की है। दौरे के पहले दिन यानि रविवार को पीएम ने को भारत-साइप्रस सीईओ फोरम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की अहम प्रगति और आर्थिक ताकत पर जोर दिया। नरेंद्र मोदी ने कहा, साइप्रस, भारत के लिए एक भरोसेमंद साझेदार रहा है और उसने देश में महत्वपूर्ण निवेश किया है। कई भारतीय कंपनियों ने साइप्रस में अपनी उपस्थिति भी स्थापित की है, जिसे यूरोप के प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है।

G
Written By

Ganesh Sakalle

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें