शनिवार, 4 जुलाई 202606:06:22 PM
Download App
Home/विदेश

बेन स्टोक ने साझा किया भावुक विदाई संदेश : वापसी की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- अब फेन बनकर करूंगा इंग्लैंड का समर्थन

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Jul 04, 2026
10:49 AM
वापसी की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- अब फेन बनकर करूंगा इंग्लैंड का समर्थन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर और टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने डेढ़ दशक के करियर पर विराम लगा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए प्रशंसकों, साथियों और परिवार का आभार जताया। स्टोक्स ने साफ कहा कि यह फैसला पूरी तरह उनका अपना है और अब वह मैदान के भीतर नहीं, बल्कि एक प्रशंसक के रूप में इंग्लैंड टीम का समर्थन करेंगे।

संन्यास के बाद यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह भविष्य में एशेज श्रृंखला के लिए वापसी कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने इन अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया कि उनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास अंतिम है और अब मैदान पर वापसी की कोई संभावना नहीं है।

परिवार के साथ समय बिताने के बाद स्टोक्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पिछले 15 वर्ष उनके जीवन का सबसे यादगार सफर रहे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें कई शानदार उपलब्धियां मिलीं, वहीं कठिन दौर का भी सामना करना पड़ा। उनके अनुसार, उन्हें महसूस हो गया था कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदा लेने का सही समय आ गया है और यह निर्णय केवल वही ले सकते थे।

खिलाड़ियों के प्रति व्यक्त किया सम्मान

उन्होंने अपने संदेश में इंग्लैंड के सभी प्रशंसकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरे करियर में मिले प्यार और समर्थन को वह कभी नहीं भूलेंगे। साथ ही उन सभी खिलाड़ियों के प्रति भी सम्मान व्यक्त किया, जिनके साथ उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला। स्टोक्स ने कहा कि अब वह एक समर्थक के रूप में टीम की सफलताओं का आनंद लेंगे।

ट्रेंट ब्रिज टेस्ट बना करियर का आखिरी मैच

स्टोक्स ने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के दौरान अपने संन्यास की घोषणा की थी। इस मुकाबले में उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम विकेट भी हासिल किया। हालांकि, इंग्लैंड को इस मैच में 160 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम घरेलू टेस्ट श्रृंखला भी 2-1 से गंवा बैठी।

आखिरी सीजन रहा उतार-चढ़ाव भरा

स्टोक्स का अंतिम अंतरराष्ट्रीय सत्र कई घटनाओं से भरा रहा। उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने यादगार जीत दर्ज की, लेकिन बाद में अनुशासन से जुड़े एक विवाद के कारण वह चर्चा में भी रहे। इसके बावजूद उन्होंने वापसी करते हुए अपना अंतिम टेस्ट खेला और करियर का शानदार समापन किया।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें