अमेरिका-चीन की दोस्ती में घुल रही मिठास : एपेक सम्मेलन से इतर मिले ट्रंप-शी, होर्मुज से लेकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम तक बनी सहमति की उम्मीद

शेनझेन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। वे एपेक सम्मेलन में शामिल होने के लिए चाइना के दौरे पर गए हैं। ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। दोनों ग्लोबाल नेताओं ने एपेक सम्मेलन से द्विपक्षीय बैठक की। चीनी मीडिया की रिपोर्ट की मानें यह यह बैठक एक करीब एक घंटे तक चली।
बैठक में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ऊर्जा आपूर्ति बहाल करने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की संभावना जताई गई। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों चाहते हैं कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और ऊर्जा की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहे।
ट्रंप ने बैठक को लेकर जताया भरोसा
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दोनों देश ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के पक्ष में हैं। इसके अलावा अमेरिका में फेंटेनाइल नामक नशीले पदार्थ की समस्या को खत्म करने में चीन के सहयोग की उम्मीद भी जताई। ट्रंप ने बैठक को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि कई लोगों को संदेह था कि इस मुलाकात से कुछ हासिल होगा या नहीं, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि बातचीत से सकारात्मक नतीजे निकलेंगे।
अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि ट्रंप और शी जिनपिंग की यह नजदीकी क्या अमेरिका-चीन संबंधों में नई शुरुआत करेगी और क्या इसका असर वैश्विक ऊर्जा संकट, ईरान और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर भी दिखाई देगा।
जब तक हम दोनों सत्ता में हैं, कोई समस्या नहीं होगी
बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि शी जिनपिंग के साथ उनकी दोस्ती अच्छी है और दोनों देशों के बीच एक खास रिश्ता है। ट्रंप ने कहा, जब तक हम दोनों सत्ता में हैं, मुझे नहीं लगता कि हमारे बीच कोई समस्या होगी।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, सुरक्षा और वैश्विक राजनीतिक प्रभाव को लेकर कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं। ऐसे में उनका दोस्ती और सहयोग पर जोर देना कूटनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
