मंगलवार, 26 मई 202607:26:18 PM
Download App
Home/लाइफस्टाइल

Nautapa Health Tips : सूर्य की तपिश के बीच खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए इन चीजों का करे सेवन,नहीं होंगे बीमार

नीरज द्विवेदी

नीरज द्विवेदी

May 26, 2026
07:08 AM
सूर्य की तपिश के बीच खुद को स्वस्थ्य रखने के लिए इन चीजों का करे सेवन,नहीं होंगे बीमार

Nautapa Health Tips: नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही गर्मी ने भी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इन नौ दिनों में सूर्य की तपिश सबसे ज्यादा महसूस होती है, जिससे तापमान तेजी से बढ़ जाता है। तेज धूप, गर्म हवाएं और लगातार पसीना निकलने की वजह से शरीर जल्दी थकने लगता है।

गर्मी के दौरान शरीर से सिर्फ पानी ही नहीं, बल्कि कई जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। इसकी कमी होने पर कमजोरी, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, पेट खराब होना और बेचैनी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि नौतपा के दौरान खानपान का खास ध्यान रखा जाए।

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप शरीर को अंदर से ठंडा, हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रख सकते हैं।

यह भी पढ़े --- IPL Final 2026 : फाइनल से पहले टीमों के बीच होगी बल्ले और गेंद से जंग,विजेता टीम को मिलेगा आईपीएल का दूसरा ख़िताब

डाइट में जरूर शामिल करें खीरा

Cucumber गर्मियों और खासकर नौतपा के दौरान शरीर को ठंडक पहुंचाने का सबसे आसान और असरदार विकल्प माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

खीरा खाने से शरीर की गर्मी कम होती है और पेट भी ठंडा रहता है। साथ ही यह पाचन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। आप इसे सलाद, सैंडविच या रायते के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। नियमित सेवन से शरीर अंदर से फ्रेश महसूस करता है।

थकान दूर करने के लिए खाएं तरबूज

Watermelon गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल माना जाता है। इसमें करीब 90 प्रतिशत तक पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता।

तेज गर्मी और धूप में तरबूज खाने से शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और थकान भी कम महसूस होती है। इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं। नौतपा के दौरान इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़े --- यह भी पढ़े --- 16वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम : 30 दिन की पैरोल मंजूर; 10 साल की सजा में 400 से ज्यादा दिन बाहर

पेट को ठंडा रखने के लिए खाएं दही

Curd की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन बेहद फायदेमंद होता है। दही पाचन को बेहतर बनाता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है।

अगर आपने मसालेदार या भारी भोजन किया है, तो उसके बाद दही खाने से पेट को आराम मिलता है। आप इसे सादा खा सकते हैं या फिर छाछ और लस्सी के रूप में भी सेवन कर सकते हैं। दही शरीर को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने में मदद करता है।

इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करेगा नारियल पानी

Coconut water गर्मियों में शरीर के लिए किसी नेचुरल एनर्जी ड्रिंक से कम नहीं है। पसीने के जरिए शरीर से निकलने वाले जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करने में यह काफी मददगार माना जाता है।

नारियल पानी शरीर को तुरंत हाइड्रेशन देता है और थकान व कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से पेट हल्का रहता है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी कम हो जाता है।

शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा पुदीना

Mint की तासीर ठंडी होती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर और पेट दोनों को राहत पहुंचाने का काम करता है।

आप पुदीने की चटनी, शरबत या रायता बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह शरीर में गर्मी का असर कम करता है, पाचन सुधारता है और पेट की जलन से भी राहत दिलाता है।

नौतपा में बेल का शरबत जरूर पिएं

Bael sherbet गर्मियों का एक पारंपरिक और बेहद हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

बेल का शरबत कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है और लू लगने का खतरा भी कम करता है। सिर्फ एक गिलास बेल का शरबत शरीर को लंबे समय तक ठंडा और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद कर सकता है।

नौतपा में इन बातों का भी रखें ध्यान

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें

  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

  • हल्का और सुपाच्य भोजन करें

  • ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें

  • बाहर निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें

अगर आप नौतपा के दौरान अपनी डाइट और दिनचर्या का सही तरीके से ध्यान रखते हैं, तो गर्मी के असर से काफी हद तक खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

नीरज द्विवेदी
Written By

नीरज द्विवेदी

5 साल से ज्यादा का पत्रकारिता अनुभव। टीवी और प्रिंट मीडिया में कलमकारी की है। पॉलिटिकल और पब्लिक कनेक्ट की खबरों में दिलचल्पी। TV27NEWS DIGITAL में एंकरिंग भी कर रहे हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें