MP Morning Update : मुख्यमंत्री ने लिया मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, आज रायपुर-जगदलपुर दौरा

मध्यप्रदेश मॉर्निंग अपडेट
मंत्रियों की परफॉर्मेंस समीक्षा में सख्त दिखे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 17 मई को मंत्रियों के कामकाज की वन-टू-वन समीक्षा की। उन्होंने पूछा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक कितनी पहुंचीं, विभागों के कामों की स्थिति क्या है और चुनावी वादों पर कितना अमल हुआ। संगठन पदाधिकारियों ने भी सत्ता-संगठन के तालमेल और बैठकों की जानकारी ली। रविवार को 20 मंत्रियों से चर्चा हुई, जबकि आज 11 मंत्रियों के साथ बैठक होगी।
आज रायपुर-जगदलपुर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव
मुख्यमंत्री आज सुबह समत्व भवन में बैठक करेंगे। इसके बाद भोपाल स्थित Atal Bihari Vajpayee Institute of Good Governance and Policy Analysis में उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर बाद वे रायपुर और फिर जगदलपुर रवाना होंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे।
यह भी पढ़े
MP Top News : SIT जांच, मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, लू का कहर और ट्रैफिक पर बड़ी कार्रवाई
ऊर्जा विकास निगम लॉन्च करेगा व्हाट्सएप चैटबॉट
मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम आज भोपाल के Kushabhau Thakre International Convention Centre में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए WhatsApp चैटबॉट और प्रचार वीडियो लॉन्च करेगा। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर और नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला शामिल होंगे
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
