रविवार, 17 मई 202604:01:20 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

MP Top News : SIT जांच, मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, लू का कहर और ट्रैफिक पर बड़ी कार्रवाई

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 17, 2026
01:04 PM
SIT जांच, मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, लू का कहर और ट्रैफिक पर बड़ी कार्रवाई

MP Today: मौसम, राजनीति और कानून व्यवस्था की बड़ी अपडेट

सुसाइड केस मे SIT गठित

भोपाल में रिटायर्ड महिला जज की बहू की संदिग्ध मौत मामले में जांच तेज हो गई है। पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले की तह तक पहुंचने के लिए 6 सदस्यीय SIT का गठन किया है, जो सभी पहलुओं की जांच करेगी।

मंत्रियों की समीक्षा बैठक

मध्यप्रदेश सरकार में मंत्रियों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। विभागों की परफॉर्मेंस, घोषणाओं की प्रगति और जनता से जुड़े कामों की समीक्षा के बाद कैबिनेट में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।

https://tv27news.com/news/report-card-will-have-to-be-given-to-save-the-post-of-minister-there-will-be-direct-review-of-ministers-in-front-of-the-organization

प्रदेश में भीषण गर्मी

प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ रहा है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और मालवा के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए हीट वेव अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

दतिया उपचुनाव की सुगबुगाहट

दतिया में उपचुनाव की आहट के साथ राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक की सदस्यता खत्म होने के बाद चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है और भाजपा-कांग्रेस दोनों ने चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।

ट्रैफिक पुलिस की सख्ती

ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रदेशभर में चलाए गए विशेष अभियान में हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 98 हजार चालान काटकर 2.87 करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला। चेकिंग अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए 5253 ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किए गए। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों में पुलिस की विशेष टीमें अचानक चेकिंग कर रही हैं

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें