सोमवार, 18 मई 202607:12:16 AM
Download App
Home/देश

DAVV हॉस्टल हंगामा : इंदौर के IET हॉस्टल में देर रात हंगामा, छात्रों का अर्धनग्न डांस और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

ऋषिका जैन

ऋषिका जैन

May 18, 2026
04:42 AM
इंदौर के IET हॉस्टल में देर रात हंगामा, छात्रों का अर्धनग्न डांस और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के IET हॉस्टल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां फाइनल ईयर के कुछ छात्रों ने देर रात हॉस्टल में जमकर हंगामा किया। छात्रों ने अर्धनग्न होकर डांस किया और हॉस्टल के सामान में तोड़फोड़ भी की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला रामानुजनम बी हॉस्टल का है। रविवार सुबह करीब 4 बजे कुछ छात्र तेज म्यूजिक पर डांस करते नजर आए। वायरल वीडियो में छात्र “दारू बदनाम कर दी” गाने पर अर्धनग्न हालत में नाचते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ छात्र हॉस्टल की पहली मंजिल से नीचे खड़े छात्रों पर पानी फेंकते भी नजर आए।

हंगामे के दौरान हॉस्टल में जमकर तोड़फोड़ की गई। प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और पानी की टंकियां तोड़ दी गईं। इसके अलावा खिड़कियों के कांच भी नुकसान पहुंचाए गए। देर रात तक हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। IET विभाग के अधिकारियों ने मामले की जानकारी कुलगुरु को दे दी है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे छात्रों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर यूनिवर्सिटी प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।

ऋषिका जैन
Written By

ऋषिका जैन

दिलचस्प और रोचक खबरों की खोज में रहती हैं। सोशल मीडिया पर चल रही कानाफूसी को न्यूज़ चैनल तक पहुंचाती हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें