सोमवार, 18 मई 202608:42:26 AM
Download App
Home/देश

CG में लॉन्च हुआ हाईटेक ईआरएसएस 2.0 : नक्सलियों पर भी होगा बड़ा वार, रायपुर पहुंचते ही एक्शन में दिखे केन्द्रीय गृह मंत्री शाह

admin

admin

May 18, 2026
06:34 AM
नक्सलियों पर भी होगा बड़ा वार, रायपुर पहुंचते ही एक्शन में दिखे केन्द्रीय गृह मंत्री शाह

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। उनका विमान रविवार देर रात रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनकी आगवानी की। शाह का यह दौरा सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि सुरक्षा, तकनीक और नक्सल विरोधी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

यही नहीं शाह सोमवार को सुबह से ही एक्शन में दिखे। उन्होंने आज सबसे पहले नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 एकीकृत आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली यानी ईआरएसएस 2.0 का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य प्रदेश के लोगों को तेज, स्मार्ट और भरोसेमंद इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान गृहमंत्री ने 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहनों को हरी झंडी दिखाई। ये वाहन जीपीएस तकनीक से लैस हैं और सीधे केंद्रीकृत कंट्रोल सेंटर से जुड़े रहेंगे। इसके साथ ही चलित फोरेंसिक साइंस लैब की भी शुरुआत की गई, जिससे अपराध जांच अब पहले से ज्यादा तेज और वैज्ञानिक तरीके से हो सकेगी।

अब हर जिले तक पहुंचेगी डायल 112 सेवा

अब तक प्रदेश के केवल 16 जिलों में डायल 112 सेवा उपलब्ध थी, लेकिन म्त्ैै 2.0 लागू होने के बाद यह सुविधा छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों तक पहुंच जाएगी। नई प्रणाली के जरिए पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, हाईवे हेल्प, महिला एवं बाल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन जैसी कई सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी।

नई व्यवस्था में ऑटोमेटिक कॉल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम भी जोड़ा गया है। यानी संकट में फंसे व्यक्ति की लोकेशन तुरंत ट्रेस हो जाएगी और सहायता दल बिना देरी मौके पर पहुंचेगा। सरकार का दावा है कि इससे ‘रियल टाइम रिस्पांस’ क्षमता में बड़ा सुधार होगा।

बस्तर में नक्सलवाद पर होगी बड़ी रणनीति

अमित शाह का बस्तर दौरा भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा हालात की समीक्षा के लिए जगदलपुर में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी। इसमें छत्तीसगढ़ समेत आठ राज्यों के डीजीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ आईटीबीपी और आईबी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार बस्तर में माओवाद के खिलाफ और अधिक आक्रामक रणनीति अपनाने की तैयारी में है।

पीड़ित परिवारों और पत्रकारों से भी मिलेंगे शाह

दौरे के दौरान अमित शाह नेतानार जाकर माओवादी हिंसा से प्रभावित परिवारों और शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे उन पत्रकारों से भी संवाद करेंगे, जिन्होंने बस्तर में सुरक्षा बलों और जमीनी हालात को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई है। दौरे के अंतिम दिन मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें पांच राज्यों के मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। इसके बाद अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली रवाना होंगे।

admin
Written By

admin

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें