रायपुर मे भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक से स्नैचिंग : मॉर्निंग वॉक के दौरान बदमाशों ने छीना मोबाइल

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक स्नैचिंग का शिकार हो गए। मॉर्निंग वॉक पर निकले कौशिक का मोबाइल बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित भारत माता चौक के पास की है। बताया जा रहा है कि धरमलाल कौशिक सुबह टहलने निकले थे, तभी अचानक बाइक पर आए बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भाग निकले।
यह भी पढ़े
छत्तीसगढ़ मे समय से पहले मानसून पहुंचने के संकेत : बस्तर से सरगुजा तक ऐसा रहेगा असर
घटना के तुरंत बाद विधायक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।
गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर राजधानी रायपुर में हाई अलर्ट लागू है। ऐसे में वीआईपी इलाके में भाजपा के वरिष्ठ नेता के साथ हुई यह वारदात कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
