सोमवार, 18 मई 202607:14:38 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट : अमित शाह के दौरे पर पूरे प्रदेश की नजर, बस्तर दौरा आज, कई बड़े कार्यक्रम

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 18, 2026
02:10 AM
अमित शाह के दौरे पर पूरे प्रदेश की नजर, बस्तर दौरा आज, कई बड़े कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ मॉर्निंग अपडेट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रविवार देर शाम राजधानी रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। गृहमंत्री आज रायपुर और बस्तर संभाग के कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

🔹 सुबह 10:30 बजे रायपुर के PTS माना में डायल-112 की 400 नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगे।

🔹 इसके बाद जगदलपुर रवाना होकर नेतानार में जन सुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे।

🔹 अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देंगे।

🔹 बादल अकादमी में चर्चा और बस्तर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

🔹 शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

19 मई को जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, जिसमें चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बैठक के बाद अमित शाह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और फिर दिल्ली रवाना होंगे

यह भी पढ़े

अमित शाह का बस्तर दौरा क्यों है खास? : नक्सलवाद के गढ़ में विकास की दस्तक

यह भी देखें

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें