छत्तीसगढ़ के दुर्ग : चोरी का अजब-गजब मामला, पति, जीजा, साली और साढ़ू मिलकर कर रहे थे शहर में चोरी,हुए गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का अजब गजब मामला सामने आया है जहां दामाद निकला घर का ही चोर!...दामाद ससुराल में रहकर करता था सूने मकानों की रेकी…पत्नि साली और उसके पति मिलकर चला रहे थे गैंग…देखिए अजब चोरों की गजब कहानीदुर्ग जिले में पुलिस ने चोरी की वारदातों का ऐसा खुलासा किया है… जिसे सुनकर आप भी कहेंगे— ये तो पूरा फैमिली गैंग निकला!उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला नौशाद… भिलाई के खुर्सीपार में ससुराल में रह रहा था… ऊपर से ड्राइवर की नौकरी… लेकिन अंदर ही अंदर बंद मकानों की रेकी कर रहा था। रात होते ही ये जनाब अपने साढू के साथ निकलते… और सूने घरों को बना देते निशाना।- कहानी में ट्विस्ट तब आया… जब पुलिस जांच में पता चला कि चोरी सिर्फ दामाद और साढू तक सीमित नहीं थी… बल्कि पत्नी नगीना और साली मदीना भी इस ‘क्राइम कंपनी’ की अहम सदस्य थीं। दोनों बहनें चोरी के जेवर गिरवी रखने और बेचने का पूरा नेटवर्क संभाल रही थीं।पुलिस ने जब दुर्ग-भिलाई समेत कई इलाकों में हुई चोरियों की जांच शुरू की…तो करीब 1600 CCTV फुटेज खंगाले गए। हर फुटेज में एक संदिग्ध चेहरा बार-बार दिखा… लेकिन पहचान नहीं हो रही थी। आखिरकार सोशल मीडिया की मदद से पुलिस संदिग्ध तक पहुंची और फिर पूरी ससुराल गैंग का खुलासा हुआ.
सत्यप्रकाश तिवारी, CSP भिलाई नगर ने बताया कि सबसे पहले पुलिस सीधे नौशाद तक पहुंच गई.. पूछताछ में नौशाद ने कई चोरियों का राज खोल दिया। पुलिस ने शुभलाभ ज्वेलर्स के संचालक को भी गिरफ्तार किया… जिस पर चोरी का सोना-चांदी खरीदने का आरोप है। वो ज्वेलर्स का संचलाक चोरी के सामान की खरीद फरोख करता था.आरोपियों के पास से करीब 60 ग्राम सोना… 850 ग्राम चांदी… कैमरा… इंडक्शन चूल्हा… नकदी और चोरी के पैसों से खरीदी गई हीरो डेस्टिनी वाहन बरामद हुई। कुल माल करीब 13 लाख रुपए से ज्यादा का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस हाईटेक ‘ससुराल गैंग’ के कई राज खोल दिए हैं… लेकिन साढू अब भी फरार है… जिसकी तलाश जारी है। यानी इस कहानी का सबक साफ है… कभी-कभी घर का दामाद भी… घर का सबसे बड़ा चोर निकल सकता है!
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
