वुमेंस क्रिकेट का नया इतिहास! : रायपुर को मिली इंटरनेशनल क्रिकेट की बड़ी सौगात, भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का पहला मुकाबला होगा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट के मंच पर इतिहास रचने जा रही है… पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी… और वो भी जिम्बाब्वे के खिलाफ… 16 अक्टूबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम महिला क्रिकेट के नए अध्याय का गवाह बनेगा… यानी रायपुर अब सिर्फ पुरुष क्रिकेट ही नहीं… बल्कि वुमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट का भी नया गढ़ बनने जा रहा है…
दरअसल शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम इतिहास रचने जा रहा है…16 अक्टूबर को भारत और जिम्बाब्वे महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा…यह पहली बार होगा जब जिम्बाब्वे महिला टीम भारत दौरे पर आएगी…और पहली बार रायपुर महिला इंटरनेशनल क्रिकेट की मेजबानी करेगा…यानी छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में यह तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रही है…
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम अब तक कई बड़े पुरुष अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों और आईपीएल मैचों का गवाह रहा है…लेकिन महिला क्रिकेट का यह पहला अंतरराष्ट्रीय आयोजन होगा…लंबे समय से रायपुर में महिला इंटरनेशनल मैच कराने की मांग की जा रही थी… जिसे अब बीसीसीआई ने पूरा कर दिया है…बीसीसीआई के तय कार्यक्रम के मुताबिक टी20 सीरीज की शुरुआत रायपुर से होगी… जबकि इसके बाद वनडे मुकाबले बड़ौदा में खेले जाएंगे…यह सीरीज इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि पहली बार जिम्बाब्वे महिला टीम भारत के दौरे पर आएगी…और इसे 2027 महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है…बीसीसीआई लगातार महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए बड़े कदम उठा रहा है…
जिम्बाब्वे के खिलाफ यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का शानदार मंच बनेगी…वहीं रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों को पहली बार महिला इंटरनेशनल क्रिकेट का लाइव रोमांच देखने मिलेगा…अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से पहले जून में छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग यानी CCPL भी रायपुर में आयोजित होगी…यानि घरेलू क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट तक…रायपुर अब तेजी से देश के उभरते क्रिकेट हब के रूप में अपनी नई पहचान बना रहा है…
रायपुर के लिए ये सिर्फ एक मैच नहीं… बल्कि खेल इतिहास का बड़ा मौका है…
जहां पहली बार महिला क्रिकेट का अंतरराष्ट्रीय जुनून छत्तीसगढ़ की धरती पर उतरेगा…
अब नजरें 16 अक्टूबर पर हैं… जब रायपुर में बल्ला भी बोलेगा… और इतिहास भी बनेगा…
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
