रविवार, 17 मई 202608:52:28 AM
Download App
Home/छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ मे समय से पहले मानसून पहुंचने के संकेत : बस्तर से सरगुजा तक ऐसा रहेगा असर

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 17, 2026
06:07 AM
बस्तर से सरगुजा तक ऐसा रहेगा असर

छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक को लेकर मौसम विभाग ने शुरुआती संकेत दे दिए हैं। विभाग के मुताबिक इस बार मानसून जून के दूसरे सप्ताह में प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। हर साल की तरह इस बार भी मानसूनी हवाओं की पहली एंट्री बस्तर संभाग से होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 10 जून के आसपास या उससे पहले भी बस्तर क्षेत्र में मानसून पहुंच सकता है।

मौसम विभाग का पुर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर में मानसून सक्रिय होने के बाद इसका असर धीरे-धीरे मध्य छत्तीसगढ़ में दिखाई देगा। राजधानी रायपुर समेत दुर्ग, धमतरी, महासमुंद और आसपास के जिलों में 15 से 16 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना है। इसके बाद मानसूनी सिस्टम उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा और सरगुजा संभाग में लगभग 20 या 21 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है।

लागातार बदल रहा मौसम

हालांकि मानसून के आने में अभी कुछ समय बाकी है, लेकिन बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे सिस्टम की वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बादल, तेज हवाएं और हल्की बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्री गतिविधियां इस बार मानसून को और अधिक सक्रिय बना सकती हैं।

अच्छी बारिश का अनुमान

इस साल प्रदेश के कुछ जिलों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया गया है। खासकर बीजापुर, नारायणपुर के अबुझमाड़ क्षेत्र और कोरिया जिले में भारी बारिश की संभावना अधिक बताई जा रही है। इन इलाकों में अच्छी बारिश का असर खेती, जलस्तर और वन क्षेत्रों पर भी देखने को मिल सकता है

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें