छत्तीसगढ़ की सुबह की प्रमुख बड़ी ख़बरें : अमित शाह का आगमन, सीएम साय का दौरा और बदला मौसम

रविवार की प्रमुख बड़ी खबरे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर और धमतरी के दौरे पर रहेंगे, इस बीच राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।
गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 17 से 19 मई तक छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल विरोधी अभियानों और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। माना जा रहा है कि यह दौरा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा रणनीति को और मजबूत करने के साथ प्रशासनिक समन्वय बढ़ाने के लिहाज से काफी अहम है।
अमित शाह के कार्यक्रम की ऐसी है रूपरेखा
रात 8:30 बजे पहुंचेंगे रायपुर, निजी होटल में करेंगे रात्रि विश्राम, कल सुबह 10:30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में डायल 112 के नये वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी और इसके बाद एयरपोर्ट पहुंचकर जगदलपुर होंगे रवाना। 12:20 में जगदलपुर पहुंचकर नेटनार में जनसुविधा केंद्र का करेंगे शुभारंभ. शाम को जगदलपुर में ही पुलिस की ओर से आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में होंगे शामिल होंगे।
रात्रि विश्राम जगदलपुर में ही करेंगे शाह, 19 मई को सुबह 11 बजे से मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे बैठक के बाद गृहमंत्री शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी प्रस्तावित है। दोपहर करीब 03:40 बजे गृहमंत्री शाह जगदलपुर से दिल्ली रवाना होंगे.
मुख्यमंत्री का सुशासन तिहार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचेंगे। यहां वे मीरज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में धमतरी पहुंचकर सुशासन तिहार-2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे।।
मौसम का बदला मिजाज
वहीं मौसम की बात करें तो शनिवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और जोरदार बारिश हुई। कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित रहा और वाहनों को नुकसान भी पहुंचा। मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में सोमवार से मौसम साफ होने लगेगा। इसके साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होगी और मई के आखिरी सप्ताह तक कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना भी जताई गई है
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
