मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज के कार्यक्रम जान लीजिए, : आज कहां-कहां रहेंगे व्यस्त

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 17 मई (रविवार) को जशपुर और धमतरी जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के पत्थलगांव पहुंचेंगे, जहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे मीरज गार्डन, पत्थलगांव पहुंचेंगे। यहां वे आरक्षित कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद दोपहर में धमतरी पहुंचकर सुशासन तिहार-2026 कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम पुराना कृषि उपज मंडी, धमतरी में आयोजित किया जाएगा।
दोपहर 1:40 बजे से 3:10 बजे तक मुख्यमंत्री सुशासन तिहार कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के बाद वे धमतरी से रायपुर लौटेंगे। शाम को मुख्यमंत्री निवास और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद नया रायपुर स्थित मेफेयर रिसॉर्ट भी जाएंगे
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
