सोमवार, 18 मई 202608:38:32 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

रीवा संजय गाँधी जिला अस्पताल : तीसरी-चौथी मंजिल पर मधुमक्खियों का कब्जा, मरीज और परिजन दहशत मे

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 18, 2026
06:34 AM
तीसरी-चौथी मंजिल पर मधुमक्खियों का कब्जा, मरीज और परिजन दहशत मे

रीवा के संजय गांधी अस्पताल (एसजीएमएच) में इलाज कराने पहुंचे मरीजों के सामने अब एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। अस्पताल की तीसरी और चौथी मंजिल पर बड़ी संख्या मे मधुमक्खियों के छत्ते बनने से मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ मे डर का माहौल है। दीवारों, खिड़कियों और छज्जों पर लटके छत्तों के कारण अस्पताल के कई हिस्सों में आवाजाही तक मुश्किल हो गई है।

यह भी पढ़े

MP Morning Update : मुख्यमंत्री ने लिया मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड, आज रायपुर-जगदलपुर दौरा

शाम के समय बढ़ जाती है परेशानी

मरीजों के परिजनों का कहना है कि शाम होते ही मधुमक्खियों की गतिविधियां तेज हो जाती हैं। वार्डों के आसपास लगातार भिनभिनाहट सुनाई देती है, जिससे लोग दहशत में रहते हैं। कई लोग खिड़कियां खोलने से भी बच रहे हैं, क्योंकि हलचल होते ही मधुमक्खियों के झुंड के हमले का डर बना रहता है।

आईसीयू और गंभीर मरीजों पर बड़ा खतरा

अस्पताल के मेडिसिन विभाग और आईसीयू के आसपास सबसे ज्यादा छत्ते देखे गए हैं। यहां सांस, संक्रमण और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीज भर्ती हैं। ऐसे मरीजों के लिए मधुमक्खियों का हमला बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि वे खुद को बचाने की स्थिति में नहीं होते।

यह भी पढ़े

नीमच की हर्बल मंडी : जहां पत्तियों और जड़ों की भी लगती है लाखों की बोली, सरकार दे रही किसानो को अनुदान

हटाए जाते हैं छत्ते, फिर बन जाते हैं नए

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि समय-समय पर छत्ते हटवाने की कार्रवाई की जाती है, लेकिन अस्पताल परिसर में लगातार भीड़ और अनुकूल माहौल के कारण मधुमक्खियां फिर से छत्ते बना लेती हैं। वहीं मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले व्यवस्था सुधारी जा सके।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें