मंगलवार, 14 अप्रैल 202608:14:02 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

बोनी फाई को-एड स्कूल में लगी संस्कारों की पाठशाला : बच्चों ने माता-पिता को तिलक लगाकर किया सम्मान, अध्यक्ष डाॅ. एलएन मालवीया ने की बड़ी घोषणा

G

Ganesh Sakalle

Feb 17, 2026
05:02 PM
बच्चों ने माता-पिता को तिलक लगाकर किया सम्मान, अध्यक्ष डाॅ. एलएन मालवीया ने की बड़ी घोषणा

भोपाल। राजधानी भोपाल के नरेला स्थित बोनी फाई को ऐड सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को संस्कारों की पाठशाला लगाई गई। बच्चों के द्वारा कई तरह की प्रस्तुतिया दी। साथ ही उन्होंने अपने माता पिता को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। साथ ही माता पिता के द्वारा बच्चो को काफी लाड़ भी मिला छोटे छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी और स्कूल के अध्यक्ष डॉ एल एन मालविया ने बच्चो और अभिभावकों को बताया की किस तरह से जनरेशनल गेप को खत्म कर बेहतर और मजबूत रिश्ते को बनाया जा सकता है साथ ही अभिभावकों का कहना है कि ऐसे आयोजन होने चाहिए बोनी फाई स्कूल की पहल को काफी अच्छा बताया है।

स्कूल के अध्यक्ष डाॅ. एलएन मालवीया ने बताया कि बच्चों में संस्कार पैदा करने के मकसद से मातृपितृ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए माता-पिता बच्चों को गोंद बैठाकर उनको प्यार करने का माहौल बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज कल की व्यवस्ता में अभिभावकों को समय बिताने का मौका नहीं मिलता। इसी मकसद से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डाॅ. मालवीया ने इस तरह का कार्यक्रम हर साल आयोजित करने की भी बात कही।

G
Written By

Ganesh Sakalle

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें