गुरुवार, 4 जून 202607:16:19 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

खंडवा : ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के प्रदूषण को लेकर विवाद, जिला प्रशासन ने दिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश, जल्द होगा निराकरण

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Jun 04, 2026
11:18 AM
ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के प्रदूषण को लेकर विवाद, जिला प्रशासन ने दिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश, जल्द होगा निराकरण

मध्यप्रदेश की पवित्र तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के प्रदूषण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सोलंकी ने आरोप लगाया है कि शहर के गंदे नालों का पानी सीधे नर्मदा में मिल रहा है, जिससे नदी प्रदूषित हो रही है और श्रद्धालुओं की आस्था भी प्रभावित हो रही है। वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि नर्मदा को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आखिर जमीनी हकीकत क्या है, ओंकारेश्वर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए पहुंचते हैं। लेकिन स्थानीय लोगों और किसान कांग्रेस का आरोप है कि शहर के कई नालों का गंदा पानी सीधे नर्मदा में मिल रहा है। उनका कहना है कि इससे नदी का पानी दूषित हो रहा है और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान कांग्रेस प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सोलंकी का आरोप है कि स्वच्छता और नर्मदा शुद्धिकरण को लेकर प्रशासन के दावे जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रहे हैं। उनका कहना है कि बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर भी गंदगी की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

हालांकि प्रशासन इन आरोपों को लेकर अपनी व्यवस्थाओं का हवाला दे रहा है।  श्रावण मास शुरू होने वाला है और अनुमान है कि लाखों श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंचेंगे। ऐसे में स्वच्छता, यातायात, स्नान घाटों और दर्शन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की जरूरत है। उधर कलेक्टर का कहना है कि सीवेज की समस्या आ रही है जिसके लिए अधिकारियों के साथ बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकी नर्मदा में गंदा पानी ना जा सके. ओंकारेश्वर में नर्मदा प्रदूषण को लेकर लगाए गए आरोपों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर क्या कार्रवाई करता है और श्रावण मास से पहले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं। 


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें