मंगलवार, 14 जुलाई 202609:38:18 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

भोपाल में अब आसानी से होगी पेयजल की जांच : जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में मिलेगी सुविधा

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 14, 2026
09:58 AM
जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में मिलेगी सुविधा

भोपाल। राजधानी भोपाल के नागरिक अब अपने घर, संस्थान या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पेयजल की गुणवत्ता की प्रमाणित जांच जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में करा सकेंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग द्वारा यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

प्रयोगशाला में पेयजल की भौतिक, रासायनिक और बैक्टीरियोलॉजिकल (जैविक) जांच भारत सरकार और विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार की जाएगी। जांच रिपोर्ट का उपयोग विभिन्न शासकीय, तकनीकी और संस्थागत कार्यों में भी किया जा सकेगा।

विभाग ने जल परीक्षण के लिए शुल्क भी निर्धारित किया है। घरेलू उपयोग के लिए प्रति जल नमूना 600 रुपये, जबकि शासकीय एवं निजी अस्पतालों, स्कूलों, नगर निगम, नगर पालिका, होटल और अन्य संस्थानों के लिए 1,550 रुपये प्रति नमूना शुल्क तय किया गया है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने नागरिकों और संस्थानों से अपील की है कि वे अपने पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में नमूनों की जांच कराकर प्रमाणित रिपोर्ट प्राप्त करें।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें