सोमवार, 20 अप्रैल 202611:34:12 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

ऊफ ये गर्मी! : एमपी के इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में बारीश के आसार, बदल रहा मौसम का मिजाज

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 20, 2026
09:49 AM
एमपी के इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट, कई जिलों में बारीश के आसार, बदल रहा मौसम का मिजाज

मध्यप्रदेश:देश के कई राज्यों के साथ ही मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है. रविवार को छतरपुर के नौगांव में पारा रिकॉर्ड 44.3 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं जबलपुर में अप्रैल की गर्मी का 3 साल का रिकॉर्ड टूट गया. यहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा, जो तीन साल में सबसे ज्यादा है…वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी,उमरिया, जबलपुर, मंडला और छतरपुर में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है. इससे यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार हो सकता है वहीं गर्मी के बीच एमपी के पश्चिमी हिस्सों के बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. 

जहां बढ़ती गर्मी के चलते सड़के सूनी है तो वहीं गर्म हवाओं से राहत पाने ठंडे पेय पदार्थों  की दुकानों पर अब भीड़ बढ़ने लगी है, वहीं डॉक्टर इस तेज गर्मी में बच्चों बुजुर्गों सहित युवाओं को घर से कम निकलने की सलाह दे रहे हैं तो वहीं खाली पेट घर से न निकलने के बारे में भी बता रहे हैं और जिला अस्पताल में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमारे संवाददाता अजय गोहिल ने रायसेन में पढ़ रही तेज गर्मी से को लेकर लोगों से की बातचीत की. हम आपको बतादेंकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अप्रैल और मई साल के सबसे गर्म महीने होते हैं. लेकिन इस बार मौसम प्रणालियों के बार-बार एक्टिव होने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, और मौसम बदल रहा है. 

हीटवेब (लू) और गर्मी से बचाव के उपाय

गर्मी और हीटवेव (लू) से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हाइड्रेटेड रहें, दोपहर 11 से 4 बजे के बीच बाहर जाने से बचें, और सूती/हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें। नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें, धूप में सिर ढकें, और तुरंत राहत के लिए ठंडी जगह या छाया में रहें.

हीटवेव से बचाव के मुख्य उपाय:

हाइड्रेशन (शरीर में पानी की कमी न होने दें): प्यास न लगने पर भी नियमित रूप से पानी पिएं। पानी, ओआरएस (ORS), छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी, आम का पन्ना या सत्तू का सेवन करें।

बाहर निकलने से बचें: सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच धूप में निकलने से बचें।

सुरक्षात्मक उपाय: बाहर निकलते समय टोपी, छाता, धूप का चश्मा (sunglasses) का उपयोग करें।

कपड़ों का चुनाव: हल्के रंग के, सूती (cotton) और ढीले कपड़े पहनें।

घर को ठंडा रखें: दिन में खिड़कियां और पर्दे बंद रखें। शाम और रात में ताजी हवा के लिए खिड़कियां खोलें। कूलर या एसी का प्रयोग करें।

खान-पान: हल्का और ताजा भोजन करें। बासी भोजन से बचें। तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी जैसे पानी वाले फल खाएं

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें