शुक्रवार, 22 मई 202609:40:16 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

ट्विशा केस में नई जांच शुरू : हाई कोर्ट ने दिए सेकंड पोस्टमार्टम के निर्देश

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

May 22, 2026
09:55 AM
हाई कोर्ट ने दिए सेकंड पोस्टमार्टम के निर्देश

भोपाल। चर्चित ट्विशा मर्डर मिस्ट्री मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले की जांच के बीच अब ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर यह पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स से आई टीम की निगरानी में भोपाल में होगा। इसके साथ ही पति समर्थ सिंह ने अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है और सरेंडर कर सकता है, जिसके बाद अब धीरे धीरे केस अब नया रूप लेते जा रहा है ।

यह भी पढ़े ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा मोड़ : मप्र सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश, परिवार ने खोले प्रताड़ना के नए राज

हाई कोर्ट ने एम्स दिल्ली को दोबारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोर्ट ने भोपाल एम्स के डायरेक्टर को दिल्ली एम्स के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और तय समय में पूरी हो सके।

मामले को लेकर पहले हुए पोस्टमार्टम पर सवाल उठाए जा रहे थे, जिसके बाद दोबारा मेडिकल जांच की मांग तेज हुई थी। हाई कोर्ट के इस फैसले को जांच में अहम कदम माना जा रहा है। अब सभी की नजरें एम्स दिल्ली की रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे ट्विशा मौत मामले में कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है ....

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें