मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें : ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम , भोजशाला पर हाई अलर्ट, MP में परिवहन योजना और राज्यसभा चुनाव से सियासत गरम

मध्यप्रदेश की आज की बड़ी खबरें
ट्विशा मर्डर केस में दोबारा होगा पोस्टमार्टम
चर्चित ट्विशा मर्डर मिस्ट्री मामले में अब नया मोड़ आ गया है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दिल्ली AIIMS की टीम की निगरानी में भोपाल में पोस्टमार्टम होगा। वहीं मामले में पति समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। माना जा रहा है कि वह जल्द सरेंडर कर सकता है। इसके बाद केस की जांच अब नए एंगल से आगे बढ़ेगी।
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें ट्विशा केस में नई जांच शुरू : हाई कोर्ट ने दिए सेकंड पोस्टमार्टम के निर्देश
एमपी में सुगम परिवहन सेवा योजना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘सुगम परिवहन सेवा योजना’ जल्द शुरू करने का ऐलान किया है। योजना के पहले चरण में 1,164 मार्गों पर 5,206 बसों का संचालन किया जाएगा। सरकार का दावा है कि अगले दो वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।
राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज
मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्यसभा सांसद जार्ज कुरियन ,दिग्विजय सिंह ,और सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इन सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा।
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें राज्यसभा चुनाव : एमपी की तीन सीटों पर सियासी संग्राम तेज, भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों में बढ़ी हलचल
भोजशाला फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार
भोजशाला पर अदालत के फैसले के बाद आज पहला शुक्रवार है। हिंदू पक्ष से बड़ी संख्या में लोग पंहुच रहे है। वहीं मुस्लिम पक्ष इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।
पूरी खबर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें 721 साल बाद बदला भोजशाला माहौल : सनातनियों का जोश रहा हाई, पहली बार नहीं पढ़ी गई जुमे की नमाज, सम्मानित हुए बलिदानियों के परिजन
यह भी पढ़ें पुराने पेड़ों की कटाई पर विरोध के बावजूद : NGT की अयोध्या बायपास परियोजना को हरी झंडी
यह भी पढ़ें MP में विकराल गर्मी : भीषण तपिश और गर्म हवाओं ने लोगों को झकझोरा, कई जिलों का पारा ४६ के पार
आलोक त्रिपाठी
खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।
