गुरुवार, 16 जुलाई 202609:32:50 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

आशुतोष में इतनी क्षमता नहीं कि मेरा टिकट कटवा दें'— : दतिया में नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Jul 16, 2026
10:38 AM
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

दतिया। मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने विधानसभा टिकट कटने के मुद्दे पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। दतिया स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके टिकट कटने के लिए भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को जिम्मेदार ठहराना गलत है।

आशुतोष में टिकट काटने की नही क्षमता

नरोत्तम ने कहा कि "मेरा टिकट काटने वाले कोई और हैं। आशुतोष तिवारी का इसमें कोई हाथ नहीं है और न ही उनमें इतनी क्षमता है कि वे मेरा टिकट कटवा सकें।

कार्यकर्ताओ से की धैर्य रखने की अपील

उन्होंने कार्यकर्ताओं से भावनाओं में बहकर गलत व्यक्ति पर नाराजगी न निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर टिकट को लेकर फैसला हुआ है, उससे वे स्वयं बात करेंगे। इसलिए कार्यकर्ता संगठन और पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखें।

बयान माना जा रहा अहम

डॉ. नरोत्तम मिश्रा के इस बयान को दतिया की राजनीति में अहम माना जा रहा है। लंबे समय बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से टिकट कटने के मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है, जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनका इशारा किसकी ओर था।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें