सोमवार, 20 अप्रैल 202611:31:15 AM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

भोपाल: महिला पदयात्रा में गरजे सीएम मोहन यादव : विपक्ष पर साधा निशाना

आलोक त्रिपाठी

आलोक त्रिपाठी

Apr 20, 2026
09:45 AM
विपक्ष पर साधा निशाना

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी की जन-आक्रोश महिला पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं के अधिकारों का हनन करने वालों को देश कभी माफ नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बहनों की इच्छा का दमन करने वालों को सजा जरूर मिलेगी” और महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने आक्रोश को मजबूती से देश के सामने रखें।

सीएम यादव ने भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में नारी सम्मान सर्वोपरि रहा है और इसे किसी भी स्थिति में कम नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने महिलाओं के अधिकारों को कुचलने का काम किया है और अब उसे अपने कर्मों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

उन्होंने नारी शक्ति वंदन विधेयक का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह से इसे सदन में गिराया गया, उससे विपक्ष की मंशा साफ हो जाती है कि वे महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहते।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि अब महिलाएं चुप नहीं बैठेंगी और भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे पर कांग्रेस का विरोध करेगी

राजनीतिक संदेश साफ

इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने महिला सशक्तिकरण को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने के संकेत दिए हैं। वहीं, सीएम के बयान से यह भी स्पष्ट है कि आने वाले समय में महिलाओं के अधिकारों को लेकर राजनीतिक टकराव और तेज हो सकता है।

आलोक त्रिपाठी
Written By

आलोक त्रिपाठी

खबरों की खोज जारी है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में दिलचस्पी। मध्य प्रदेश की खबरनवीसी का खास शौक।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें