बुधवार, 15 अप्रैल 202608:50:58 PM
Download App
Home/मध्यप्रदेश

मिट्टी मध्यप्रदेश की… और चमक अब बॉलीवुड में!” : इन कलाकारों ने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 15, 2026
10:59 AM
इन कलाकारों ने अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में कमाया बड़ा नाम

मनोरंजन:आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में यूपी, दिल्ली मुंबई, पंबाज समेत कई राज्यों के कलाकार काम कर रहे हैं लेकिन इस मामले में देश के दिल मध्यप्रदेश के कलाकार भी पीछे नहीं है. बॉलीवुड इंडस्ट्री में एमपी के कलाकार सदियों से काम कर रहे हैं. जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं तो आइए आपको बताते हैं ऐसे कुछ कलाकारों के नाम जो एमी के छोटे शहरों से निकलकर मुंबई की माया नगरी में अपनी चमक बिखरे रहे हैं.

खंडवा वाले किशोक कुमार 


हिंदी सिनेमा के आइकॉनिक सितारे किशोक कुमार जो किसी पहचान के महताज नहीं है. इनका जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में हुआ था. खंडवा जन्में किशोर कुमार ने माया नगरी में अपनी ऐसी छाप छोड़ी है कि लोग पीढ़ियों तक उन्हें याद करेंगे , वो इंडस्ट्री के एक अकेले ऐसे कलाकार है जिन्होंने हर विधा में काम किया और सफल हुए, सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग, डायेरक्शन और प्रोड्यूसर के तौर नाम कमाया. साथ ही  किशोर दा ने मेन हीरो के साथ साथ साइड हीरो और विलेन तक का रोल प्ले किया.वहीं प्लेबैक सिंगिंग में वो हिंदी, उर्दू, बंगला, मराठी, पंजाबी, भोजपुरी, कन्नड़ समेत कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड कर चुके थे. अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 8 फिल्मफेयर अवार्ड जीते.


कॉमेडी किंग जॉनी वाकर का इंदौर कनेक्शन

हिंदी फिल्मों में कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर जॉनी वाकर का कनेक्शन भी मध्यप्रदेश से है. इनका जन्म इंदौर में हुआ था जॉनी वाकर का असली नाम बदरुद्दीन जमालुद्दीन काजी था.इनके पिता की इंदौर में नौकरी जाने के बाद मुंबई पलायन करना पड़ा जहां जॉनी वाकर ने पहले बस कंडेक्टर के रूप में काम किया. बलराज हसानी ने एक बार बस में जॉनी वाकर को देखा, और उनके अंदाज से इंप्रेस हो कर उन्हें गुरु दत्त से मिलवाया था. जिसके बाद फिल्मों में उन्हें हास्य रोल करने का मौका मिला.लेकिन फिल्मों आने के लिए इन्होंने अपना नाम जॉनी वाकर रखा. जॉनी वाकर ने साल 1951 में फिल्म बाजी से इंडस्ट्री में कदम रखा. इन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया

कार्तिक आर्यन का ग्वालियर कनेक्शन

कार्तिक आर्यन


एक्टर कार्तिक आर्यन ने छोटे से फिल्मी करियर में ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जन्में कार्तिक आर्यन के माता पिता डॉक्टर हैं और कार्तिक खुद इंजीनियरिंग कर रहे थे. उन्होंनेो 12वीं तक ग्वालियर में पढ़ाई की.फिर उन्हें मुंबई में इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिला.हॉस्टल में रहते हुए एक्टिंग के लिए ऑडिशन देने जाया करते थे. प्यार का पंचनामा ने उनकी किस्मत बदल डाली.आज कार्तिक के पास कई बिग बजट फिल्में हैं.

भारत रत्न स्वरकोकिला लता दीनानाथ मंगेशकर

संगीत की दुनिया में लता मंगेशकर एक ऐसा नाम, जिसने न केवल भारत में, बल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है. आज वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने गाए गीतों के जरिये वो अमर रहेंगी. स्वर कोकिला लता मंगेशकर को वर्ष 2001 में देश का सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’से सम्मानित किया गया था. लता मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 में इंदौर में हुआ था.कहते हैं कि इनका गाना सुनकर नेहरु जी भी रो पड़े थे.इंडस्ट्री में कई सिंगर है लेकिन आज भी लता मंगेशकर का सानी कोई नहीं है.


जया बच्चन का इंदौर कनेक्शन

बॉलीवुड की मिली और गुडी के नाम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जया बच्चन का जन्म 1948 में मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था.बाद में उनका परिवार भोपाल शिफ्ट हो गया था.जया बच्चन की मा-पिता का घर भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित है.वहीं अमिताभ बच्चन और जया  बच्चन की शादी का रिसेप्शन भी भोपाल में ही हुआ था.इस लिहाज से अमिताभ और जया दोनों का कनेक्शन मध्यप्रदेश से है.



 अभिनय के ‘रण’ में नरसिंहपुर के राणा


अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर आशुतोष राणा मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले गाडरवाड़ा में जन्में हैं.छोटे से गांव में जन्मे आशुतोष को बचनप से ही एक्टिंग का शौक था. ये गली गली घूमकर नाटक किया करते थे. गांव में होने वाली रामलीला में भी भाग देते थे.आशुतोष राणा ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने 11वीं क्लास पास की थी. तो पूरे गांव में ढोल बजे थे.अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर उन्होंने एनएसडी में पढ़ाई पूरी की.  और फिर अभिनय की दुनिया में नाम कमाने मुंबई आ गए. आशुतोष राणा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल स्वाभिमान से की थी. फिर फिल्मों में कदम रखा.

सलमान खान का इंदौर और ग्वालियर से नाता

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का मध्यप्रदेश के दो शहरों से गहरा कनेक्शन और लगाव है. एक जगह उनका जन्म स्थान है और दूसरी जगह उनकी स्कूलिंग हुई है.सलमान खान का जन्म इंदौर में हुआ तो ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है.लेकिन कॉलेज पूरा नहीं किया और एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने के लिए मुंबई चले आए.बतादेंकि सलमान खान के दादा अफगानिस्तान से मालवा इंदौर रहने के लिए आए थे.सलमान खान का इंदौर से पुराना नाता है वो जो ब्लू रंग ब्रिसलेट अपने हाथ में पहनने हैं उसे उनके चाचा ने इंदौर से खरीदकर दिया था. 

salman khan


अरबाज और सोहेल सिंधिया स्कूल से पढ़े हैं

सोहेल खान और अरबाज खान अपने भाई सलमान खान की तरह ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में पढ़े हैं.बड़े भइया की तरह अरबाज और सोहेल भी एक्टिंग में करियर बनाने के लिए बीच में ही पढ़ाई छोड़कर मुंबई चले गए थे.हालांकि सोहेल खान ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है और वो पायलेट बनना चाहते थे.लेकिन कमजोर होने के कारण वो पायलेट नहीं बन पाए.

झीलों की नगरी से निकले अन्नू कपूर 


इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर अन्नू कपूर का जन्म भोपाल में हुआ था.परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस कारण वो चाय की दुकान चलाते थे .और लॉटरी की टिकट भी बेचा करते थे.दिल्ली नेशनल ड्रामा स्कूल से उन्होंने डिग्री प्राप्त की.टीवी के शो अंताक्षरी के जरिए उन्हें घर घर पहचान दी. उसके बाद अन्नू कपूर ने कई फिल्मों में काम किया, और प्रदेश का नाम रोशन किया.अन्नू कपूर के फैन्स कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन ऐक्टिंग के कारण बेहद पसंद करते हैं.


अर्जुन रामपाल का एमपी कनेक्शन

एक्टर अर्जुन रामपाल ने मॉडलिंग के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा. अर्जुन रामपाल का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ है.उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई जबपुर में ही पूरी की है.

गोविंद नामदेव का सागर कनेक्शन

फिल्मों और टेलीविजन में अपने अभिनय के जरिए नया मुकाम हासिल करने वाले एक्टर गोविंद नामदेव का जन्म मध्यप्रदेश के सागर जिले में हुआ था. गोविंद नामदेव ने अपनी लाइफ के 11 साल थिएटर में गुजारे हैं.उनके पिता कपड़े सिलने का काम करते थे . गोविंद नामदेव 10 भाई बहनों में चौथे नंबर पर थे.महात्मा गांधी के विचारों से प्रभावित होते बड़ा आदमी बनने की ठानी. माता पिता से झगड़ा करके वो दिल्ली चले गए और थिएटर से जुड़ गई.उन्हे विलेन का रोल काफी पसंद था. 

आदेश श्रीवास्तव का जबलपुर कनेक्शन


माया नगरी में नाम कमाने वाले सितारों में सिंगर और म्यूजिक कंपोजर दिवंगत आदेश श्रीवास्तव. इनका जन्म जबलपुर में हुआ था.उन्हें बचपन से ही संगीत का शौक था. उनके पिता रेलवे विभाग में काम करते थे.इन्होंने म्यूजिक में करियर बनाने के लिए माया नगरी का रुख किया था. अपने सिंगिंग करियर में आदेश ने 100 से ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया.उनको पहला ब्रेक फिल्म कन्यादान से मिला था. 5 सितबंर 2015 को आदेश श्रीवास्तव का निधन हो गया था.वो कैंसर जूझ रहे थे.आखिरी वक्त में उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था.

नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें