जम्मू-कश्मीर : गुलमर्ग में फंसी 300 सांसें, गोंडोला केबल कार सर्विस में तकनीकी खराबी,राहत-बचाव कार्य जारी,कई लोगों को सुरक्षित उतारा गया

जम्मू-कश्मीर के मशहूर गुलमर्ग रोपवे में खराबी आने के बाद सैकड़ों पर्यटक बीच हवा में फंस गए हैं. बताया जा रहा है कि करीब 300 लोग रोपवे के केबिन में फंसे हुए हैं. रोपवे की केबिन अचानक रुकने से अफरा-तफरी मच गई. हवा में फंसे पर्यटक चीखने-चिल्लाने लगे. फौरन ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इसमें सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमें शामिल हैं. सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हालात पर हमारी नजर है. उन्होंने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. जानकारी के मुताबिक, गोंडोला के कार केबल में संचालन के दौरान तकनीकी दिक्कत आ गई, जिस कारण कार आगे नहीं बढ़ सकी और पर्यटक बीच रास्ते में अलग-अलग केबिन में अटक गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन की सूचना पर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम को मौके पर पहुंची। गुलमर्ग में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और गुलमर्ग गंडोला की क्यूआरटी टीम मौजूद रहती हैं तो तुरंत ही राहत और बचाव का काम शुरू किया गया. मौसम खराब होने की वजह से रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कत आ रही है.टेक्निकल टीम का कहना है कि पूरा केबल सिस्टम काफी ज्यादा मजबूत है, किसी तरह की हानि की खबर नहीं है. केबल को खींचने वाले मोटर्स को रोक दिया गया है.
रोपवे में 300 से ज्यादा पर्यटक फंसे
अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी दिक्कत के कारण गोंडोला के अचानक रुक गई, जिसके बाद केबल कारों के अंदर करीब 300 पर्यटक फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंगमर्ग के उप-मंडल मजिस्ट्रेट और तहसीलदार भी ऑपरेशन की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।
Gulmarg Gondola में तकनीकी खराबी के बाद फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।
टेक्निकल टीम ने दी जानकारी
टेक्निकल टीम ने बताया कि पूरा केबल सिस्टम काफी मजबूत है और सुरक्षा मानकों के अनुसार काम कर रहा है। एहतियात के तौर पर केबल को खींचने वाले मोटर्स को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
इस बीच Nalin Prabhat भी गुलमर्ग के लिए रवाना हो गए हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और यात्रियों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है।
घटना के वीडियो हो रहे वायरल
गुलमर्ग में हुए रोपवे हादसे के बाद अब सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं जिन पर लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं
नीलम अहिरवार
17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।
