मंगलवार, 18 अगस्त 202611:36:36 AM
Download App
Home/देश

जेपी नड्डा की हार्ट एंजियोप्लास्टी सफल : एम्स ने दी राहतभरी खबर, हालत स्थिर, डॉक्टरों की हैं निगरानी में, 13 अगस्त को हुए थे भर्ती

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Aug 18, 2026
08:18 AM
एम्स ने दी राहतभरी खबर, हालत स्थिर, डॉक्टरों की हैं निगरानी में, 13 अगस्त को हुए थे भर्ती

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली में एम्स में उनकी हार्ट एंजियोप्लास्टी हुई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर एक दिल्ली एम्स ने अधिकारिक बयान भी जारी किया है, जिसमें बताया गया है उनकी 17 अगस्त को कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों एंजियोप्लास्टी की है। फिलहाल उनकी हालत स्थित है। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उनका इलाज कार्डियोलाॅजी विभाग में चल रहा है।

एम्स के मीडिया सेल की प्रभारी प्रोफेसर रीमा दादा ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा की एंजियोप्लास्टी हुई है। इस प्रोसीजर में हार्ट की तंग या बंद नसों को चैड़ा करने के लिए किया जाता है, इसमें एक पतली ट्यूब (कैथेटर) और गुब्बारे का उपयोग किया जाता है. इसके जरिए हार्ट में स्टेंट डालकर नसों के ब्लॉकेज को खत्म किया जाता है। उन्होंने राहतभरी खबर देते हुए बताया कि जेपी नड्डा की सेहत में सुधार हो रहा है। एंजियोप्लास्टी एक सामान्य प्रक्रिया है जो हृदय की धमनियों में रुकावट को दूर करने के लिए की जाती है। इस प्रक्रिया के बाद मरीज को कुछ समय के लिए निगरानी में रखा जाता है।

13 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे जेपी नड्डा

जानकारी के लिए बता दें कि बीती 13 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को अस्वस्थ महसूस होने पर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी तत्काल जांच की, जिसमें हृदय संबंधी परीक्षण भी शामिल थे।

मंत्री नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उनकी गहन जांच की। इस जांच प्रक्रिया में हृदय की नसों का एंजियोग्राफी टेस्ट भी शामिल था। यह परीक्षण हृदय की धमनियों की स्थिति का आकलन करने के लिए किया जाता है।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें