राजधानी में फिर लव जिहाद का मामला : अफजल से सौरभ बने युवक ने युवती को 5 साल तक किया ब्लैकमेल, शिकायत लेकर थाने पहुंची पीड़िता

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है। अफजल खान से सौरभ राय बने युवक पर एक युवती ने पांच साल शारीरिक शोषण और बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। युवती ने इसकी शिकायत एमपी नगर थाने में दर्ज कराई है। युवती ने अफजल पर अपनी पहचान छिपाकर उसे प्रेमजाल में फंसाने, लंबे समय तक शोषण करने और ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता हिंदू संगठनों के सदस्यों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की।
गलत पहचान बताकर संपर्क करने का आरोप
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। उसने अपनी पहचान सौरभ राय के रूप में बताई थी। दोनों के बीच बातचीत और संबंध बढ़ने के बाद युवती को उसकी वास्तविक पहचान की जानकारी हुई। पहचान पहचान उजागर होने के बाद अफजल ने युवती के साथ शादी करने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में उसके साथ मारपीट और जबरदस्ती की गई। युवती ने लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। युवक मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला है।
आधार कार्ड से सामने आने का दावा
पीड़िता ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड से युवक की वास्तविक पहचान सामने आने के बाद उसने विरोध किया। इसके बाद उसे करीब आठ महीने तक बंधक बनाकर रखने और कई बार हिंसा करने का आरोप लगाया गया है। युवती ने आरोप लगाया है कि भोपाल में परामर्श केंद्र चलाने के नाम पर कई हिंदू युवतियों से संपर्क करता था। युवती का दावा है कि आरोपी के पास कई युवतियों के निजी फोटो और वीडियो मौजूद हैं। फोटो और वीडियो का डर दिखाकर युवतियों को धमकाताा था और उन पर दबाव बनाता था।
हिंदू संगठनों ने थाने में किया प्रदर्शन
मामले को लेकर हिंदू संगठनों के सदस्य पीड़िता के साथ एमपी नगर थाने पहुंचे। संगठनों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए थाने के बाहर नारेबाजी की। पुलिस अब शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।
प्रफुल्ल तिवारी
एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।
