Download App

Latest News

नर्मदा परिक्रमा पथ को बजट किया गया नजरअंदाज : नाथ ने खड़े किए सवाल, बताया दुर्भाग्यपूर्णबैंड बाजा और बेटियां के वीडियो ने छुआ स्मृति ईरानी का दिल : बेटियों पर लागू होने वाले शब्दों को जड़ से मिटाने की अपीलटी20 विश्व कप 2026 : पहले दौर में ही खुल गई इन 4 टीमों की पोल, ऑस्ट्रेलिया ने किया सबसे ज्यादा निराशकैलाश विजयवर्गीय : औकात वाले बयान पर मंत्री को नहीं गम, सीएम के माफी मांगने पर कही यह बात

बैंड बाजा और बेटियां के वीडियो ने छुआ स्मृति ईरानी का दिल : बेटियों पर लागू होने वाले शब्दों को जड़ से मिटाने की अपील

बेटियों पर लागू होने वाले शब्दों को जड़ से मिटाने की अपील
a

admin

Feb 20, 202603:26 PM

मुंबई । हिंदी सिनेमा में कई ऐसी फिल्में बन रही हैं, जो समाज की सोच और दिशा बदलने की कोशिश कर रही हैं। ऐसी ही फिल्म है बैंड बाजा बेटियां। गजराज राव की फिल्म के एक छोटे से वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबकी आंखें खोल दी हैं। बैंड बाजा और बेटियां के वीडियो ने स्मृति ईरानी का दिल भी छू लिया है और अब वे ऐसे समाज के निर्माण की बात कर रही हैं, जहां बेटों को सही पालन-पोषण दिया जाए और हर महिला को साधारण महिला की तरह समझा जाए।

हर मुद्दे पर मुखर राय रखने वाली स्मृति ईरानी बैंड बाजा और बेटियां के वीडियो से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने समाज में सिर्फ बेटियों पर लागू होने वाले उन वाक्यों को जड़ से मिटाने की बात की है, जो सुनने में साधारण लेकिन असहनीय पीड़ा देते हैं। स्मृति का कहना है कि बेटियों को ष्समझौताष् करने, असहनीय पीड़ा को सहन करने और अपनी गरिमा की कीमत पर दिखावा बनाए रखने के लिए कहा जाता रहा है। हमने ष्थोड़ा बहुत चलता हैष् जैसे वाक्यों को सामान्य मान लिया है, लेकिन अब बेटियों को भी सुरक्षित घर और गरिमा की जरूरत है, जो सिर्फ परिवार ही उन्हें दे सकता है।

दरअसल टीवी जगत की तुलसी ने बैंड बाजा और बेटियों का वीडियो पोस्ट कर समाज को बदलने की धारणा पेश की है। उन्होंने पोस्ट में साफ किया है कि हिंसा संस्कृति नहीं है, परंपरा नहीं है और यह स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने लड़कियों के परिवारों से भी अपील की है कि वे बेटियों को गरिमा या रिश्तों के बोझ के तले न दबाएं बल्कि उनके लिए गरिमा और सम्मान से भरा घर बनाएं, जहां वापसी के बाद उन्हें हार का नहीं, बल्कि गौरव का अहसास हो।

बैंड बाजा बेटियां का वीडियो और संदेश दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जा रहे हैं। गजराज राव की फिल्म खूब तारीफ बटोर रही है। फिल्म कब रिलीज होगी, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। फिल्म में कुछ नए कलाकार भी दिखने वाले हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
बैंड बाजा और बेटियां के वीडियो ने छुआ स्मृति ईरानी का दिल : बेटियों पर लागू होने वाले शब्दों को जड़ से मिटाने की अपील