शनिवार, 21 नवंबर 202608:45:42 PM
Download App
Home/देश

राहुल के दावे पर भड़के रिजिजू : 1962 का जिक्र कर कांग्रेस पर किया वार, दागे चार बड़े सवाल

प्रफुल्ल तिवारी

प्रफुल्ल तिवारी

Nov 21, 2026
07:57 AM
1962 का जिक्र कर कांग्रेस पर किया वार, दागे चार बड़े सवाल

नई दिल्ली। चीन में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि यदि कांग्रेस में सत्ता में होती तो इस उच्चस्तरीय बैठक में भारत का भी प्रतिनिधित्व होता। बता दें कि इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल थे। राहुल के इस दावे पर केन्द्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने 1962 के युद्ध का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घेरा। साथ की कांग्रेस के सामने 4 सवाल रखते हुए देश से माफी मांगने की मांग भी की।

केन्द्रीय मंत्री रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस को अपने निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 1962 में कांग्रेस ने सशस्त्र बलों और अरुणाचल प्रदेश के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया था। यह भारत के इतिहास का ऐसा अपमान है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी सवाल किया कि कांग्रेस के शासन में भारत गरीब क्यों बना रहा और देश को श्सपेरों का देश क्यों कहा जाता था? इसके अलावा रिजिजू ने पूछा कि भारत की अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार को हिंदू रेट ऑफ ग्रोथ कहकर क्यों बदनाम किया गया?

कांग्रेस से पूछे चार सवाल, माफी की उठाई मांग

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के सामने चार सवाल रखे। उन्होंने पूछा कि 1962 में चीन द्वारा उनके गांव पर कब्जा किए जाने के अपमान के लिए कांग्रेस माफी मांगेगी या नहीं?

दूसरा सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने भारत को गरीब देश बनाए क्यों रखा? तीसरे सवाल में उन्होंने पूछा कि भारत को कभी सपेरों का देश क्यों कहा जाता था? वहीं चैथे सवाल में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था की धीमी विकास दर को श्हिंदू रेट ऑफ ग्रोथश् कहकर संबोधित किए जाने पर सवाल उठाया। रिजिजू ने इन सवालों के जरिए कांग्रेस के पुराने शासन और उसकी आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा।

राहुल गांधी को रिजिजू की नसीहत

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान की आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को भारत के खिलाफ बयान देने से बचना चाहिए, चाहे वह देश के भीतर हों या विदेश यात्राओं के दौरान।

प्रफुल्ल तिवारी
Written By

प्रफुल्ल तिवारी

एक अनुभवी पत्रकार और लेखक, जो देश और दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें