शनिवार, 25 अप्रैल 202612:47:47 PM
Download App
Home/देश

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का बड़ा फैसला : Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस रद्द, जानिए वॉलेट और बैंक बैलेंस का क्या होगा?

नीलम अहिरवार

नीलम अहिरवार

Apr 25, 2026
11:00 AM
Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस रद्द, जानिए वॉलेट और बैंक बैलेंस का क्या होगा?

दिल्ली:भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है. आरबीआई के इस फैसले के बाद 24 अप्रैल से बैंक की सभी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं. हालांकि राहत की बात यह है कि Paytm का UPI ऐप पहले की तरह चलता रहेगा और यूजर्स डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे . RBI ने अपनी जांच में पाया कि बैंक की कार्यप्रणाली में गंभीर खामियां पाई गई थीं. नियामक ने कहा कि बैंकिंग सिस्टम सुरक्षित नहीं था. इसके कारण आने वाले समय में ग्राहकों के हितों को खतरा हो सकता था. यही वजह है कि इसे बंद करने का फैसला लिया गया है  यूजर्स और व्यापारियों के लिए नई चुनौतियां संभव है। .अब हर किसी के मन में सवाल आ रहा है कि पेटीएम  का लाइसेंस रद्द होने के बाद लोगों के पैसों का क्या होगा चलिए बताते हैं.

क्या आपकी UPI सर्विस बंद हो जाएगी?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अब दुकानों पर क्यूआर (QR) कोड स्कैन करके पेमेंट करना संभव होगा?

तो अगर आपका UPI हैंडल किसी दूसरे बैंक (जैसे SBI, HDFC, या ICICI) से जुड़ा हुआ है और आप 

केवल पेटीएम ऐप का इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए कर रहे हैं, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है   

पेटीएम अब एक 'थर्ड पार्टी ऐप' (TPAP) के रूप में काम कर रहा है, जैसे Google Pay या PhonePe करते हैं 

 इसका मतलब है कि ऐप के जरिए UPI ट्रांजेक्शन जारी रहेंगे 

हालांकि, यदि आपका UPI हैंडल सीधे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (@paytm) से जुड़ा है,

तो आपको उसे दूसरे बैंक खाते से माइग्रेट या लिंक करने की सलाह दी जाती है   

जिससे भविष्य में कोई तकनीकी रुकावट न आए। 

वॉलेट और बैंक बैलेंस का क्या होगा?

जिन ग्राहकों का पैसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बचत खाते (Savings Account) या वॉलेट (Wallet) में जमा है, उनके लिए राहत की खबर यह है कि उनका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। आप अपने मौजूदा बैलेंस का इस्तेमाल तब तक कर सकते हैं जब तक कि वह खत्म न हो जाए। हालांकि, लाइसेंस रद्द होने या पाबंदियां लगने के बाद, आप अपने वॉलेट या बैंक खाते में नया पैसा जमा (Deposit) नहीं कर पाएंगे।  आरबीआई के नियमों के अनुसार, आप अपने पुराने फास्टैग बैलेंस का इस्तेमाल टोल चुकाने के लिए कर सकते हैं इसलिए, सफर के दौरान किसी भी परेशानी से बचने के लिए विशेषज्ञों की सलाह है कि ग्राहक किसी दूसरे अधिकृत बैंक से नया फास्टैग ले लें .

बतादेंकि RBI की तरफ से ये फैसला अचानक नहीं लिया गया है. इससे पहले भी Paytm Payments Bank पर कई प्रतिबंध लगा चुका था. साल 2022 में नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगाई गई थी. इसके बाद 2024 में खाते में नई रकम जमा करने पर भी पाबंदी लगाई गई थी. वही पेटीएम संकट हमें यह सिखाता है कि डिजिटल दौर में हमेशा एक विकल्प (Backup) तैयार रखना चाहिए। अगर आप पूरी तरह से पेटीएम बैंक पर निर्भर थे, तो अब समय आ गया है कि आप अपनी बैंकिंग और यूपीआई जरूरतों के लिए किसी अन्य मुख्यधारा के बैंक (Mainstream Bank) का रुख करें। 


नीलम अहिरवार
Written By

नीलम अहिरवार

17 साल से टीवी और डिजिटल की दुनिया में सक्रिय। एंटरटेनमेंट, करंट अफेयर्स और पब्लिक कनेक्ट खबरों की धुरंधर। बॉलीवुड की हरकतों को दुनिया तक पहुंचाने में खास दिलचस्पी।

आपको यह खबर कैसी लगी? शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार के साथ साझा करें